एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की जगह सचिन पायलट के MP में हुए कई चुनावी दौरे, निकाले जा रहे सियासी मायने

Sachin Pilot Election Campaign: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राजस्थान की जगह मध्य प्रदेश का लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं. 31 अक्टूबर को नामांकन के बाद सिर्फ 4 नवंबर को राजस्थान में प्रचार किया था.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने लगातार मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा किया. मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में सचिन पायलट को 24वां स्थान मिला और राजस्थान में स्टार प्रचारक के रूप में उन्हें 10वां स्थान मिला. कांग्रेस ने इस बार भी सचिन पायलट टोंक सीट से प्रत्याशी बनाया है. हालांकि सचिन पायलट के राजस्थान की जगह लगातार मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा करने को लेकर इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 

इसकी वजह ये बताई जा रही है कि जब हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए तब सचिन पायलट ने गुजरात की जगह हिमाचल में अधिक दौरे किये थे. वहां पर कांग्रेस को जीत मिली थी. उस परिणाम के यहां पर खूब सियासी मायने निकाले गए थे. अब सचिन पायलट लगातार मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर दिखाई दे रहे हैं. इसको लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हो गई है.

चार नवंबर के बाद सिर्फ टोंक में पायलट 
राजस्थान में 31 अक्टूबर को टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सचिन पायलट ने डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी दौरा किया. जिसमें उनके खास दो विधायकों के क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा परबतसर में रामनिवास गावड़िया और लाडनूं विधानसभा से विधायक मुकेश भाकर के नामांकन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया था. उसके बाद से सचिन पायलट सिर्फ टोंक में ही डटे हुए थे. मगर, अब वह लगातार मध्य प्रदेश का चुनवी दौरा कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश में पायलट के चुनावी दौरे 
सचिन पायलट ने 7 नवंबर को जबलपुर के सिहोरा में जनसभा को संबोधित किया है. 14 नवंबर को उज्जैन जिले के तराना में उन्होंने चुनाव प्रचार किया था. उसके बाद राजगढ़ जिले के खिलचीपुर और देवास के सोनकच्छ में भी चुनाव प्रचार किया है. 15 नवंबर को शिवपुरी जिले के कोलारस, मुरैना के अटेर, भिंड के मेहगांव में सभाएं हुई हैं. इसके अलावा उनकी भिंड के गोहद में सभाएं हुई है. सचिन पायलट ने ट्वीट किया है कि मध्य प्रदेश की अटेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया, उपस्थित जनसमुदाय ने कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प दिखाया, उसके लिए आभार.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: भरतपुर में पीएम मोदी 18 को भरेंगे चुनावी हुंकार, बीएसपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी करने आ रहे सभा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget