एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस विधायक दानिश अबरार की गाड़ी पर हुआ हमला, फेसबुक लाइव आकर दी जानकारी

Danish Abrar Car Attacked: कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब उनकी गाड़ी पर हमला हुआ तब उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था. ये हमला मलारना चौड़ सवाईमाधोपुर में हुई.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के कांग्रेस विधायक दानिश अबरार की गाड़ी पर हमला हुआ है. मलारना चौड़ सवाईमाधोपुर में है, वहां पर हमला हुआ है. उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनपर जानलेवा हमला किया गया है. उन्होंने फेसबुक लाइव आकर कहा कि जब उनकी गाड़ी पर हमला हुआ उस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था. विधायक के मुताबिक, उनकी मां और उनकी पत्नी गाड़ी पर हुए हमले के वक्त इनके साथ मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है. हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.

जिला प्रशासन से कांग्रेस विधायक ने की ये अपील

कांग्रेस विधायक ने कहा, "मैं निवेदन करूंगा चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से कि सख्ती बरतें ताकि जो चुनाव लड़ रहे हैं चाहे वे किसी भी दल के हों, उन पर इस तरह के हमले न हो. प्रशासन से अपील करूंगा कि ऐसे गुंडा तत्वों को सवाईमाधोपुर से तुरंत खदेड़ा जाए, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो दस साल से नहीं हुआ वो आज हो गया...मेरी पूरी गाड़ी को फोड़ दिया गया. मेरे लोगों को पीटा गया." उन्होंने कहा, "अगर कोई ये सोचता है कि गाड़ी फोड़कर, रास्ता रोककर, गोली मारकर कोई चुनाव जीत सकता है तो ये सबसे बड़ी भूल होगी. ये उस ताबूत में आखिरी कील साबित होगा." वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस विधायक के आस पास उनके समर्थक मौजूद हैं. 

पार्टी ने दानिश अबरार पर दोबारा जताया भरोसा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में सवाई माधोपुर से विधायक दानिश अबरार पर फिर से भरोसा जताया है. उनका मुकाबला बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा से होगा. बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं आशा मीणा की जगह किरोड़ीलाल को टिकट दिया है.

Rajasthan Election 2023: गहलोत सरकार पर दीया कुमारी का निशाना, कहा- 'कांग्रेस के पास समय था लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget