एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में क्यों हो रही देरी? अब हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला, पड़ेगा ये असर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अब अपनी रणनीति बदल रही है, प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में अब देरी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अब प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित करने में क्यों देरी कर रही है ? इस बात की चर्चा यहां पर होने लगी है. दरअसल, कुछ दिन पहले यहां पर कांग्रेस के नेता कहते हुए पाए जा रहे थे कि इस बार राजस्थान में सबसे पहले कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी. मगर अब उसे देरी के रूप में देखा जा रहा है.  क्योंकि, यहां पर कांग्रेस पार्टी और सरकार के द्वारा कई सर्वे कराये जा चुके हैं. मगर, कांग्रेस का आलाकमान उनसे संतुष्ट नहीं दिख रहा है. इस वजह से अब एक और सर्वे हो रहा है. यह सीधे आलाकमान को रिपोर्ट करेगा. सूत्र बता रहे हैं कि इसके पहले जो सर्वे हुए हैं उसमें जमीनी बात सामने न आने की बात बताई जा रही है. क्योंकि, सभी सर्वे में अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. इसलिए ये सर्वे बेहद ख़ास हो गया है और यह सर्वे लगभग-लगभग पूरा होने की ओर है. 

राहुल और खड़गे की सभा के बाद बदला माहौल 

राजस्थान में कांग्रेस सबकुछ बेहतर मान कर चल रही थी. मगर, पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी (rahul gandhi) का जयपुर में दौरा हुआ. उस दिन जो भीड़ आई उससे पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है. इसके बाद से जो रिपोर्ट आलाकमान को गई है उससे पार्टी में मंथन और चिन्तन दोनों तेजी से हो रहा है. राहुल गांधी की जो सभा हुई उसके बाद से एक और सर्वे के लिए एजेन्सी को उतार दिया गया. अब तक के हुए सर्वे और इस सर्वे के बाद से ही नाम फाइनल किये जायेंगे. 

आलाकमान ने दिया साफ सन्देश 

राजस्थान के चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान बेहद गंभीर है. इसलिए पार्टी प्रत्याशियों के चयन में किसी की शिफारिश भी नहीं ली जा रही है. सबकुछ सर्वे पर टिका हुआ है. यह सर्वे बेहद ख़ास है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने कह दिया था कि दो महीने पहले टिकट दिए जायेंगे वहीं अब हो रही देरी से 'खलबली' मची हुई है. सर्वे पर सर्वे होते चले जा रहे हैं मगर तस्वीर साफ़ न होने से पार्टी में भी चर्चा का विषय है. इसीबीच आलाकमान ने साफ़ संदेश दिया है कि दो बार के हारे प्रत्याशियों को हर हाल में टिकट न दिया जाय. वहां पर मजबूत और उस क्षेत्र का चर्चित नया चेहरा उतारा जाय. इस लाइन पर सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण हो जायेगी. अक्टूबर में लिस्ट जारी हो सकेगी. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget