एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: इस त्योहार के दिन राजस्थान में होगा मतदात, वोटिंग परसेंट पर सीधा असर, राजनीतिक दलों में विरोध के स्वर

Rajasthan Election Date 2023: राजस्थान में चुनाव 23 नवम्बर को होंगे, लेकिन इसके साथ ही कहीं ना कहीं विरोध के स्वर भी लगातार सामने आने लगे हैं क्योंकि 23 नवम्बर को ही देव उठनी एकादशी है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव 23 नवम्बर को होंगे. इसकी घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की गई है, लेकिन उसके साथ ही कहीं ना कहीं विरोध के स्वर भी लगातार सामने आने लगे हैं. 23 नवम्बर को ही देव उठनी एकादशी है और हिंदू धर्म में शादियों की भरमार रहती है और अबूझ सावा होने से बडी संख्या में लोग शादियों में रहेंगे. कहीं बारात जाएगी तो कहीं आएगी. शादी समारोह के आयोजन होंगे. ऐसे में उस परिवार से जुड़े लोग मतदान से वंचित रह जाएंगे. देव उठनी एकादशी पर चुनाव कराने का सीधा असर मतदान के प्रतिशत पर भी पड़ने वाला है. 

देव उठनी एकादशी पर कोटा शहर की बात करें तो पूर्व में भी यहां हजारों की संख्या में शादियां हुई थी और इस बार भी ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है. देव उठनी एकादशी  जहां पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. वहीं जिस परिवार में शादी समारोह है और उससे जुड़े व्यवसाय करने वाले जिसमें टेंट, हलवाई, फोटोग्राफर, बैंड, फूल वाले, बस संचालक, मैरिज गार्डन और पंडित सहित कई लोग भी इन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. इसका सीधा असर मतदान पर पड़ेगा. जिला प्रशासन के द्वारा चुनावी कार्य के लिए निजी वाहनों को अधिग्रहण किया जाता है. 23 नवंबर को देवउठनी है और शादियों वाले घर में बरातियों को लेकर जाने के लिए बसों को बुक किया गया है, लेकिन ये सभी बसें चुनावों में अधिग्रहण हो जाएंगी.

बस मालिकों ने क्या कहा
इससे बारातियों को अब बारात ले जाने के लिए बस नहीं मिलेगी. बस मालिकों ने बताया कि जैसे ही मतदान का दिन देवउठनी पर होने की घोषणा की गई. बस मालिकों ने बताया कि यह निजी बस मालिकों के लिए बहुत नुकसान वाली बात है, क्योंकि इस दिन बड़ा सावा होने के लिए सभी बसें बुक रहती हैं. ऐसे में अब चुनाव कार्य के लिए अपनी बसों को देने के बाद में वह कहां से बारातियों को बस उपलब्ध करवा सकेंगे. वहीं राजस्थान बस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि अब चुनाव आयोग ने जब 23 नंबवर को मतदान दिवस घोषित कर दिया गया है, तो उसको तो कोई क्या कर सकता है.

लोग मतदान से वंचित रह जाएंगे
सत्यनारायण साहू ने बताया कि निजी बस मालिक द्वारा जिस किसी से भी बारात को ले जाने के लिए जो पहले एडवांस पैसा लिया गया, तो उनको लौटा देगा. देवउठनी पर कोटा शहर से ही करीब 100 बसों को बारात में ले जाने के लिए बुक किया गया था, लेकिन अब 100 बसों को चुनाव कार्य के लिए लगाया जाएगा और रोडवेज के पास भी पर्याप्त बसें नहीं है. राम बाबू सोनी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देव उठनी एकादशी हिंदू धर्म का बडा पर्व है और अबूझ सावा होने से लोग मतदान से वंचित रह जाएंगे. इस दिन शादी समारोह अधिक होते हैं, एक शादी में वर और वधू पक्ष के सैकड़ों लोग शामिल होते हैं.

वहीं रविन्द्र त्यागी, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देव उठनी एकादशी पर चुनाव होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. शादी समारोह की धूम रहेगी और उसी दिन चुनाव होगा. चुनाव आयोग को इस पर विचार करना चाहिए. संभव हो सके तो तारीख चेंज होनी चाहिए. वहीं अवधेश दास महाराज, राम धाम आश्रम संस्थापक, बड़ा भक्तमाल अयोध्या के महंत ने कहा कि देव उठनी एकादशी हिंदू धर्म का बडा पर्व है. इस दिन बडी संख्या में शादियां होती हैं.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कई घरों में पूजन होगा. निर्वाचन विभाग ईद के दिन चुनाव करा सकता है क्या. ऐसा नहीं हो सकता तो देव उठनी को क्यों चुनाव की तारीख तय की गई. निर्वाचन विभाग को इस पर विचार कर इस दिनांक को बदलना चाहिए. देव उठनी पर चुनाव होते हैं,  तो हजारों लाखों हिंदू परिवार मतदान से वंचित रह जाएंगे.  

Rajasthan Election 2023: BJP की पहली लिस्ट में मेवाड़ से 6 के नाम, इन सीटों पर हारी थी पार्टी, जानें चेहरों और सीटों का सियासी गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget