एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'हमें गोली चलानी भी आती है और जूते...'वायरल वीडियो पर बीजेपी प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को देनी पड़ी सफाई

Rajasthan Elections 2023 News: BJP प्रत्याशी नौक्षम चौधरी शुक्रवार को कामा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं इस दौरान उनका वीडियो वायरल हो गया जो चर्चा में है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान के डीग जिले के कामां विधानसभा सीट से घोषित बीजेपी प्रत्याशी नौक्षम चौधरी टिकट मिलने के बाद विगत दिन शुक्रवार (3 नवंबर) को कामा विधानसभा क्षेत्र में आई थी और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी, इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो गया जो इस समय चर्चाओं में है. नौक्षम चौधरी लंदन से शिक्षा प्राप्त कर हरियाणा के नुहू जिले में पेमा खेड़ा गांव की रहने वाली है. 30 वर्षीय नौक्षम चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के डीग जिले की  कामां  विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है. टिकट मिलने के बाद नौक्षम चौधरी वह विगत दिन शुक्रवार को कामा विधानसभा क्षेत्र में आई थी और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं.

वायरल वीडियो में नौक्षम चौधरी ने कहा "मैं एलान करती हुई की हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे और हम पर गोली चलानी भी आती है एवं जूते के बल पर चुनाव लड़ना भी आता है. वीडियो वायरल होने के बाद अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा जो बयान वायरल वीडियो के जरिए सामने आए हैं उसको कट कॉपी पेस्ट करके पेश किया गया है. मेरा बयान यह था कि पिछले 5 वर्षों से कामां विधानसभा क्षेत्र में जो जंगल राज चल रहा है और तानाशाही चल रही है और खनन माफिया पनप रहे हैं. जिन लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है हम उन लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे". 

'समाज और लोगों की सेवा करना चाहती हूं'
नौक्षम चौधरी का कहना है कि "कामां विधानसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस विधायक जाहिदा खान है. जाहिदा खान के खिलाफ जो विरोध है वह दिल्ली तक जा रहा है. मैंने पॉलिटिक्स में एंट्री की है क्योंकि मैं अपने समाज और लोगों की सेवा करना चाहती हूं. हरियाणा के पुन्हाना और भरतपुर के हरियाणा में रोटी बेटी का संबंध है. मैं मेवात की बेटी हूं. महिला शिक्षा को बढ़ावा देना मेरा उद्देश्य रहेगा". 

'वायरल वीडियो को कट कॉपी पेस्ट करके पेश किया गया'
नौक्षम चौधरी ने कहा कि "मेरा जो बयान वायरल वीडियो के जरिए सामने आए हैं, उसको कट कॉपी पेस्ट करके पेश किया गया है. मेरा बयान यह था कि पिछले 5 वर्षों से कामा क्षेत्र में जंगल राज चल रहा है, तानाशाही चल रही है और खनन माफिया पनप रहे हैं. जिन लोगों पर अत्याचार हो रहा है हम उन लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे. वर्तमान कांग्रेस विधायक जाहिदा के खिलाफ जो विरोध है वह दिल्ली तक जा रहा है. मैं पॉलिटिक्स में एंट्री की है क्योंकि मैं अपने समाज और लोगों की सेवा करना चाहती हूं. हरियाणा के पुनहाना और भरतपुर के हरियाणा में रोटी बेटी का संबंध है. मैं मेवात की बेटी हूं. महिला शिक्षा को बढ़ावा देना मेरा उद्देश्य रहेगा". 

'राजस्थान में भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार है'
उन्होंने कहा "मैं चुनाव भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव के मैदान में उत्तरी हूं. भ्रष्टाचार की आवाज राजस्थान के उस कौन से दिल्ली दरबार तक आ रही है, भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मुद्दे है, सभी का विकास करने के मुद्दे है, सभी को साथ ले जाने के मुद्दे है". मेवात क्षेत्र में साइबर क्राइम को कैसे कंट्रोल किया जायेगा इस पर उनका कहना है कि "प्रशासन बड़े ही स्टिक और संजीदगी से इस मैटर को लेता है. किसी को बक्शा नहीं जाता अगर ऐसी कोई बात होती है. हरियाणा में बीजेपी की सरकार है तो साइबर क्राइम कंट्रोल में है. राजस्थान में भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार है आने वाले कुछ दिनों में ही वो भी मुक्त हो जायेंगे".

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget