एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: नए साल में भर्तियों की भरमार, RPSC और RSSB ने निकालीं 60 हजार से ज्यादा वेकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

RPSC-RSSB Exam 2023: शिक्षा विभाग में थर्ड ग्रेड टीचर के 48 हजार पद इस साल भरे जाने हैं. माना जा रहा है कि बेरोजगारों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार इस साल के बजट में भी नौकरियों की सौगात देगी.

Rajasthan Government Job: नया साल 2023 (New Year 2023) राजस्थान में बेरोजगारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. इस साल भर्तियों की भरमार रहेगी. पूरे साल में कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इन परीक्षाओं के जरिए प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरियां मिलेंगी.

60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती
इस साल राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से 12 बड़ी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अगले 2 महीने में 4 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 8 परीक्षाओं की संभावित तारीख का एलान कर दिया है. परीक्षाओं का दौर जनवरी से ही शुरू हो जाएगा. इन परीक्षाओं के जरिए 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. 

थर्ड ग्रेड टीचर के 48 हजार पद
शिक्षा विभाग में थर्ड ग्रेड टीचर के 48 हजार पद इस साल भरेंगे. उम्मीद है कि बेरोजगारों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार आगामी बजट में भी नई नौकरियों की सौगात देगी.

RPSC करेगा इन 8 परीक्षाओं का आयोजन
राजस्थान लोक सेवा आयोग 8 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा. इनमें-

1. प्रोटेक्शन ऑफिसर के लिए परीक्षा 28 जनवरी, 
2. संस्कृत शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 29 जनवरी व 1 फरवरी, 
3. हॉस्पिटल केयर टेकर 10 फरवरी, 
4. ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट 19 मार्च, 
5. सीनियर पीटीआई 30 अप्रेल, 
6. ईओ 14 मई, 
7. असिस्टेंट टाउन प्लानर 16 जून, 
8. फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा जून 2023 में आयोजित होना प्रस्तावित है. 

इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है.

कर्मचारी चयन बोर्ड की ये 4 बड़ी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस साल चार बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. 
1. सीईटी स्नातक लेवल परीक्षा 6, 7, 8, व 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी. 
2. सीईटी बारहवीं लेवल 4, 5 व 11 फरवरी, 
3. अध्यापक परीक्षा 25 से 28 फरवरी 
4. सीएचओ परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित की जाएगी.

तारीखों का एलान होते ही कोचिंग शुरू
भर्ती परीक्षाओं की तारीख का एलान होते ही बेरोजगार युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है. आवेदक अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं. कोचिंग सिटी कोटा, सीकर, जयपुर, झुंझुनूं व अन्य जिलों के कोचिंग सेंटर अभ्यर्थियों से गुलजार दिखाई दे रहे हैं. हजारों युवा इन कोचिंग सेंटर्स में अध्ययन कर अव्वल आने की रणनीति बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan MLA Resignation: विधायकों के इस्तीफे मामले में विधानसभा अध्यक्ष को 10 दिन का अल्टीमेटम, हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget