एक्सप्लोरर

Congress Crisis: 3000 करोड़ की इस योजना के लिए आपस में भिड़े कांग्रेस के दो नेता! जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

Rajasthan News: जिस राशन किट को मुफ्त में बांटा जाना है, उसे तैयार करने पर 400 रुपये की लागत आएगी. इसमें तेल,मिर्च पाउडर,धनिया,हल्दी,जीरा,नमक,आटे सहित रसोई में काम आने वाले अन्य सामान होंगे.

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की मुफ्त राशन किट वितरित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर विवाद हो गया है. राजस्थान सरकार के खाद्य विभाग से इस योजना का काम छीनकर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (CONFED) को दे दिया है. कॉनफैड को काम दिए जाने पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने नाराजगी जताई है.

'मेरे विभाग को बंद कर दीजिए'

खाचरियावास ने कहा, 'मेरे विभाग का काम दूसरे को दिया गया है. ऐसे में मेरे विभाग की आवश्यक्ता कहां है. मेरे विभाग को बंद कर दीजिए. मैं मुख्यंत्री से बात करूंगा.' खाद्य मंत्री ने कहा, 'कॉनफैड खुद क्या काम कर रहा है, पहले वह देख ले. किसे और क्या तकलीफ हो गई, जिससे मेरे विभाग का काम दूसरे को दे दिया गया. पहले तो यह पता चले कि समस्या क्या है. पहले योजना मेरे विभाग के माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया गया और अब कॉनफैड को चला जाता है. कॉनफैड की तो पहले से बहुत शिकायतें हैं. वह अपना काम ही ठीक तरीके से नहीं कर पा रहा है. उसे राशन किट बांटने का काम कैसे दिया जा सकता है?'

'मेरे विभाग का काम दूसरे को कैसे दिया'

खाचरियावास ने आगे कहा, 'मेरा विभाग ज्यादा अच्छी तरह से राशन किट बांटने का काम कर सकता है. राशन का गेंहू वितरित करने की पूरी प्रक्रिया मेरा विभाग संचालित करता है. पीओएस मशीन से राशन का गेंहू वितरित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तो बजट ही पास नहीं हुआ. विधानसभा सत्र चल रहा है. बिना विधानसभा को विश्वास में लिए कोई कुछ कर सकता है. उन्होंने कहा कि योजना का काम मेरे विभाग से ले लिया, इसका कारण तो पूछना ही होगा. इस तरह से कार्यकारी एजेंसियां नहीं बदली जाती हैं. मेरे विभाग के नाम से योजना घोषित हुई थी. मेरे विभाग से छीनकर दूसरे विभाग को कैसे काम दिया जा सकता है.' वहीं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना (Udai Lal Anjana) कॉनफैड के पास यह काम रखने को लेकर लाबिंग में जुटे हैं. आंजना खाचरियावास के विभाग की कमी निकालकर उच्च स्तर तक पहुंचा रहे हैं.

मुफ्त राशन किट में क्या-क्या होगा?

मुफ्त राशन किट वितरण योजना का 3 हजार करोड़ का बजट रखा गया है. राशन किट में तेल, मिर्च पाउडर, धनिया, हल्दी, जीरा, नमक, आटे सहित रसोई में काम आने वाले अन्य सामान होंगे. एक किट पर करीब 400 रुपये की लागत आएगी. सीएम ने बजट में इस योजना की घोषणा की थी. एक अप्रैल से राशन लेने वाले हर परिवार तक यह किट पहुंचाने की तैयारी है. यह राशन किट हर महीने करीब उन एक करोड़ परिवारों को मिलेगा, जिन्हें खाद्य सुरक्षा योजना का गेहूं मिलता है.

ये भी पढ़ें:- 

Kota News: एक ही दिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए शहर के 248 बदमाश, इस खास अभियान के तहत कायम की मिसाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget