एक्सप्लोरर

Jodhpur News: चोरों की चोरी से पहले आई शामत, ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोरों को लोगों ने जमकर धुना

Rajasthan News: शहर के झालामंड चौराहे पर स्थित प्रियंका ज्वेलर्स की दुकान में गुरुवार रात दो चोर घुसे. दुकान का शटर तोड़ते वक्त हुईआवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और चोरों को पकड़कर जमकर धुनाई की.

Crime in Jodhpur: राजस्थान के दूसरा बड़े जिले जोधपुर में चोरों और बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. वे एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. चोरियां पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं. गुरुवार रात चोरों के एक गैंग ने एक ज्वेलरी व्यापारी की दुकान को निशाना बनाया. वे चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. उसी दौरान क्षेत्र के लोग जाग गए. लोगों ने चोरों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी.चोरी की वारदात से आम लोगों में इतना गुस्सा भरा हुआ है,  उसका अंदाजा चोरों की पिटाई से लगा सकते हैं.

पुलिस का क्या कहना है

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के कुड़ी पुलिस थाना अधिकारी सुमेर दान ने बताया कि बीती रात झालामंड चौराहा के पास प्रियंका ज्वेलर्स नाम की दुकान में चोरी करने के लिए एक नाबालिक व एक युवक पहुंचे थे. लेकिन क्षेत्र के लोगों ने उनको पकड़ लिया. लोगों ने उनके साथ मारपीट कर बिजली के पोल से बांध दिया. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने एक नाबालिग और दूसरे युवक को थाने ले आई. इस मामले में जांच जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं.

कहां का है मामला

झालामंड चौराहे पर स्थित प्रियंका ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात को दो चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान के अंदर पहुंच गए. दुकान का शटर तोड़ते वक्त कुछ आवाज हुई. यह सुनकर आसपास के लोग जाग गए. लोगों की भीड़ ने दुकान के बाहर पहुंचकर दोनों चोरों को पकड़ कर वहीं दुकान के बाहर ही उनकी धुनाई  शुरू कर दी.इस दौरान दोनों चोर जान बचाने की गुहार लगाते रहे. लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की. इसके बाद लोगों ने दोनों चोरों को एक बिजली के पोल से बांधकर पुलिस को फोन किया और पुलिस को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
कोटा: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget