एक्सप्लोरर

कोटा के रामगंजमंडी में बारिश से तबाही, हालात का जायजा लेने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Kota News: कोटा के रामगंजमंडी में लगातार बारिश से गंभीर हालात से अधिकांश सड़कें जलमग्न हैं और कई मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप है, जनजीवन प्रभावित है और लोग घरों में कैद हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले की रामगंज मंडी तहसील में बारिश के पानी ने जबरदस्त तबाही मचा रखी है. आज भी तमाम सड़कें और रास्ते बारिश के पानी में डूबे हुए हैं. कई सड़कों पर आवागमन बंद है. जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. कई जगहों पर सिर्फ ट्रैक्टर से ही आवागमन हो पा रहा है. रास्तों पर पानी भरा होने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं.

कल शाम से बारिश की रफ्तार धीमी है और सिर्फ रिमझिम फुहारे ही पड़ रही हैं. इस वजह से कई रिहायशी बस्तियों से पानी हट गया है. रामगंज मंडी का इलाका लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर का निर्वाचन क्षेत्र है.

बारिश के पानी ने मचा हाहाकार

ओम बिरला ने कल ट्रैक्टर पर बैठकर प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था, जबकि राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर आज अपने क्षेत्र में पहुंचे हुए हैं. अगर आज तेज बारिश होती है तो यहां लोगों की मुसीबतें और बढ़नी तय है. बारिश के पानी ने यहां हाहाकार मचा रखा है.

कोटा जिले से तकरीबन 65 किलोमीटर दूर रामगंज मंडी तहसील के पंचमुखी इलाके में ऊपरी इलाकों से बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है. रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे और उसके आसपास के इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी आज भी भरा हुआ है.

रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे 4 फीट तक आया पानी

प्रशासन ने इस रास्ते पर आवागमन बंद करा दिया है. इसके बावजूद कुछ लोग दो पहिया वाहन से गुजर रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं. काफी पानी जमा होने से वाहन पलट जा रहे हैं. यहां पैदल निकल पाना मुमकिन नहीं है. यह रास्ता पिछले तीन-चार दिनों से बंद है.

रामगंज मंडी तहसील के वार्ड नंबर 40 में तकरीबन पूरे रास्ते बारिश के पानी में डूबे हुए हैं. कहीं एक-दो फिट पानी है तो कहीं तीन से चार फिट. सड़कों पर पानी भरा होने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. लोग या तो जल भराव वाले पानी से होकर गुजर रहे हैं या फिर वाहनों पर सवार होकर जान जोखिम में डालकर.

हालांकि लोगों का कहना है कि स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर की वजह से प्रशासन ने खाने-पीने की व्यवस्था और पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम कर रखे हैं.

स्पीकर ओम बिरला ने ट्रैक्टर पर बैठ हालात का जायजा लिया

लोकसभा स्पीकर और स्थानीय सांसद ओम बिरला ने रामगंज मंडी के जिन इलाकों में जिस ट्रैक्टर पर बैठकर जल भराव की वजह से पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया था. यहां रास्तों पर पानी इतना ज्यादा भरा हुआ है कि ट्रैक्टर के जरिए ही एक से दूसरी तरफ जाया जा सकता है. दो पहिया वाहन तो यहां पलट जा रहे हैं.

यहां सड़कों पर पानी इतना ज्यादा जमा है कि ट्रैक्टर भी हिचकोले खाते रहते हैं. इनडोर स्टेडियम की तरफ जाने वाला पूरा रास्ता पानी में डूबा हुआ है. यहां इतना पानी इससे पहले कभी नहीं रहा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget