एक्सप्लोरर

कोटा विश्वविद्यालय का तुर्की की कोकाटेपो यूनिवर्सिटी की बीच MoU, इस तरह स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

Kota University News: कोटा विश्वविद्यालय और तुर्की की कोकाटेपो यूनिवर्सिटी के बीच एक एमओयू साइन किया गया है. टा यूनिवर्सिटी की कुलपति नीलिमा ने तुर्की में 5 साल के लिए एमओयू साइन किया गया है.

Rajasthan News: कोटा विश्वविद्यालय तुर्की के कोकाटेपो विश्वविद्यालय के साथ शिक्षा अनुसंधान और पर्यटन शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा. इस संबंध में कोटा यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा सिंह ने तुर्की में एक एमओयू साइन किया है. प्रोफेसर नीलिमा सिंह तथा कोटा विश्वविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुकृति शर्मा तुर्की में आयोजित तृतीय अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म कांग्रेस में भाग लेने के लिए गई है. 

संस्थागत विकास को बढ़ाकर आपसी समझ करेंगे पैदा 
अफ्योन कोकाटेपो यूनिवर्सिटी तुर्की के साथ हुए समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों पर आपसी समझ को बढ़ाते हुए शिक्षा, अनुसंधान, पर्यटन पाठ्यक्रम और व्यावसायिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. प्रोफेसर नीलिमा सिंह ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालय संस्थान संकाय प्रतिनिधियों, छात्रों, कर्मचारियों के साथ संस्थागत विकास को बढ़ाकर आपसी समझ पैदा करेंगे.

शिक्षण संसाधनों का होगा आदान-प्रदान 
प्रोफेसर नीलिमा सिंह ने कहा कि संगोष्ठी, सम्मेलन, पाठ्यक्रम, मीटिंग्स, सतत शिक्षा कार्यक्रम आदि के माध्यम से एकेडमिक सहयोग को बढ़ाएंगे. दोनों संस्थान परस्पर संकाय अनुसंधान, प्रकाशन, पुस्तकालय सामग्री, शिक्षण संसाधनों का आदान-प्रदान करेंगे. वहीं आने वाले वर्षों में पर्यटन की जरूरतों के अनुसार नवीन पाठ्यक्रम तैयार कर साझा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह समझौता 5 वर्ष तक प्रभावी रहेगा. 

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में बैठक का आयोजन
वहीं राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में शुक्रवार को 39वीं विद्या परिषद की बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो.एसके सिंह ने की. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किए गए. इस दौरान कुलपति ने नए सदस्यों का अभिन्दन किया और निवर्तमान सदस्यों की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि हम सभी के आपसी समन्वय और सहयोग से विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास निर्धारित किया जा सकता है. तकनीकी शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप हमें भी और अधिक सक्षम और मजबूत बनना होगा. तकनीकी शिक्षा की नवीनतम प्रणालियों को अपनाना होगा.

यह भी पढ़ें: खतरनाक रसायनों से पकाए जा रहे आम और अन्य फल, अधिकारियों ने जयपुर फल मंडी में की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget