एक्सप्लोरर

Kota: जिला कलक्टर ऑफिस में तकिया-चादर लेकर पहुंचे विधायक मदन दिलावर, जानें वजह

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी के रामगंजमंडी से विधायक और प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर कोटा जिला कलक्टर ओपी बुनकर के पास धरना देने के उद्देश्य से तकिया और चद्दर लेकर पहुंच गए.

Kota News: कोटा (Kota) का रामगंजमंडी (Ramganj Mandi) विधानसभा क्षेत्र बरसों से प्यासा है. सालों से यहां के लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है. यहां टेंकरों से पानी की सप्लाई होती है, लेकिन इस विधानसभा के वार्ड सात, आठ और 29 में कई दिनों से टेंकरों से गंदा पानी आ रहा है. इस कारण यहां के लोग बीमार हो रहे हैं. 

गंदा पानी मिलने से परेशान लोग पीएचईडी (Public Health Engineering Department) के दफ्तर पहुंचे, लेकिन यहां उनकी सुनवाई न हुई. इसके बाद लोगों ने अपनी फरियाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामगंजमंडी विधायक और प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) को सुनाई. लोगों की समस्या सुनने के बाद मदन दिलावर तकिया चद्दर लेकर कोटा जिला कलेक्टर ओपी बुनकर के दफ्तर पहुंच गए.  

मदन दिलावर ने लगाया ये आरोप
दफ्तर में विधायक मदन दिलावर गंदा पानी सप्लाई करने वाले ठेकेदार धनराज चेची के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग पर अड़ गए. मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कलेक्टर के चेंबर में ही धरने पर बैठने की चेतावनी दी. दिलावर ने कहा कि पीएचईडी के अधिकारी ठेकेदार धनराज चेची से डरते हैं. कई टैंकरों का बिल लिया जा रहा है, लेकिन पानी की सप्लाई कम हो रही है. दिलावर ने आरोप लगाया कि पहले भी कई लोग बीमार पड़ थे. उन्होंने कहा कि अब तक करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही गंदा पानी पीने से करीब 150 लोग बीमार पड़ गए हैं. इन सबका जिम्मेदार कौन है. 

जिला कलेक्टर ने दिया भरोसा
दिलावर ने जिला कलेक्टर को कहा "इन वार्डों का सर्वे होना चाहिए. साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच होनी चाहिए. वार्डों स्वच्छ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए और जो लोग भी इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए." वहीं जिला कलेक्टर ने इस मामले में दिलावर को आश्वस्त किया कि वह स्वयं स्थानीय पार्षद को साथ लेकर उनके साथ जाएंगे और जहां पानी भी की समस्या समस्या आ रही है, वहां के लोगों से बात कर उसका समाधान करेंगे. फिलहाल कलेक्टर और विधायक के बीच हुई बातचीत के बाद मामला शांत हो गया है.

Kota News: कोचिंग क्लास छात्रों की मौत ने बढ़ाई टेंशन! प्यार में असफलता से लेकर परीक्षा में विफलता तक इन वजहों से जा रही जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget