एक्सप्लोरर

Rajasthan: सेवर कस्बे की सब्जी मंडी में भीषण आग, 3 सिलेंडर फटने से धमाका, 10 दुकानें खाक

Bharatpur News: सेवर कस्बे की सब्जी मंडी में देर रात लगी भीषण आग में 10 दुकानें जलकर खाक हो गईं और 3 सिलेंडरों के विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया.

Rajasthan Fire News: भरतपुर जिले के सेवर कस्बे की सब्जी मंडी में 1 अप्रैल की देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इस आगजनी में लगभग 10 लकड़ी की दुकानें जलकर खाक हो गईं. आग लगने के दौरान 3 गैस सिलेंडरों के विस्फोट होने से जबरदस्त धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेज थी कि स्थानीय लोगों द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई.

रात 10:30 बजे भड़की आग, मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे सब्जी मंडी में स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने आसपास की अंडे, बर्गर-चाउमीन, चाय और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दुकानों में रखे गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक 3 सिलेंडरों में विस्फोट हो गया. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग घबराकर बाहर निकल आए.

दमकल विभाग ने 2 घंटे बाद पाया काबू

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया. सूचना मिलते ही भरतपुर, उच्चैन, नदबई और सिविल डिफेंस की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है.

व्यापारियों को भारी नुकसान, जांच जारी

इस घटना से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि, अभी तक क्षति का सटीक आंकलन नहीं हो सका है. प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

यह हादसा सेवर कस्बे में सुरक्षा उपायों की कमी की ओर भी इशारा करता है. प्रशासन द्वारा व्यापारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget