एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar Death: राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे ने जताया दुख, कहा- हर हिंदुस्तानी के दिल में बनाई जगह 

Lata Mangeshkar Passes Away: भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया है. राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है. 

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया. वो पिछले 29 दिन से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. 8 जनवरी को लता मंगेशकर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उनके निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है. 

हर हिंदुस्तानी के दिल में बनाई जगह 
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि, ''कहा कि भारतीय पार्श्वगायन की साम्राज्ञी, स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. वे एक प्रखर देशभक्त थी, जिन्होंने अपनी संगीत साधना के माध्यम से हर हिंदुस्तानी के दिल में जगह बनाई थी. लता दीदी ने 7 दशकों तक करीब 30 हजार गानों के माध्यम से अपनी सुरीली आवाज का जादू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा है. करोड़ों देशवासियों की तरह मैं भी उनके गानों की प्रशंसक रही हूं. ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व उनके चाहने वालों को सम्बल प्रदान करें.''

सीएम गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान के सीएम गहलोत ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि, ''महान गायक भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. वो भारत की सुरीली आवाज थीं, जिन्होंने अपने 7 दशकों से अधिक लंबे योगदान में भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.'' उन्होंने कहा कि, उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. भगवान उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शक्ति दे. उसकी आत्मा को शांति मिले. 

2 दिन का राष्ट्रीय शोक 
लता मंगेशकर के निधन के बाद देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अब 2 दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा और मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा रवाना होगी. लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है. इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:

Lata Mangeshkar Passes Away: CM अशोक गहलोत ने जताया दुख, बताया संगीत की दुनिया के लिए बड़ी क्षति

Hitendra Garasiya Case: प्रियंका गांधी ने PM मोदी को लिखी थी चिट्ठी, सरकार ने उठाया कदम...पूरी होगी मांग 

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कम हो रहे हैं कोरोना के केस, लेकिन..इस बात ने बढ़ा दी है लोगों की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget