एक्सप्लोरर

SI भर्ती परीक्षा मामले में किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार को घेरा! CM के लिए कही ये बात

Kirodi Lal Meena News: किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्होंने राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही सीएम भजनलाल शर्मा को एस आई भर्ती को रद्द किए जाने की सलाह दी थी.

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपनी ही सरकार के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं. दरअसल, सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर मंत्री मीणा ने एक बार फिर से सीएम भजनलाल शर्मा और अपनी ही सरकार पर साधा निशाना है.

किरोड़ी लाल मीणा ने एबीपी न्यूज से की गई बातचीत में कहा कि उन्होंने राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही सीएम भजनलाल शर्मा को एस आई भर्ती को रद्द किए जाने की सलाह दी थी. सरकार की बैठक में भी मैंने इस बारे में सिफारिश की थी. इसके बावजूद इस बारे में फैसला क्यों नहीं लिया गया, इस बारे में खुद सीएम भजनलाल ही जवाब दे सकते हैं.

सीएम भजनलाल पर क्या कहा?

उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर व्यंग्य करते हुए उन्हें सूरमा बताया. मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के राज में पेपर लीक और भर्ती में फर्जीवाड़े समेत जो भी गड़बड़ी हुई थी, एसआई भर्ती को रद्द कर बीजेपी की सरकार उसका क्रेडिट ले सकती थी और युवाओं का दिल जीत सकती थी, लेकिन अब तो सांसद हनुमान बेनीवाल सारा क्रेडिट ले जा रहे हैं.

मैं किसी की परवाह नहीं करता- किरोड़ी मीणा

किरोड़ी लाल मीणा ने फिर दोहराया कि उन्होंने सच को लेकर आवाज उठाई थी और युवाओं के इंसाफ की बात की थी. इसमें अगर उनकी ही सरकार के कुछ लोगों या दूसरों को बुरा लगता है तो वह उसकी परवाह नहीं करते. वह सच्चाई और हक की बात करते रहेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के राज में जो गड़बड़ियां हुई थी वह उनकी ही सरकार में दूर हुई है 

भर्ती परीक्षा रद्द करवाने के पक्ष में थे किरोड़ी लाल मीणा

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सब इंस्पेक्टर भर्ती को रद्द कराना चाहते थे. वह लगातार इसे लेकर आवाज उठा रहे थे. वह छात्रों के आंदोलन में भी पहुंचे थे. हालांकि सरकार ने उनकी सलाह को नजरअंदाज करते हुए कोर्ट में भर्ती रद्द करने से मना कर दिया था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?

वीडियोज

Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’
Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget