एक्सप्लोरर

मीम्स और रील्स से परेशान होकर 'भंगार वाले बाबा' ने लगाई फांसी, लोग बनाते रहे वीडियो, नहीं आए बचाने

Jodhpur News: वीडियो अपलोड होने पर उसे लाखों लोगों ने यह वीडियो देखा. इसके बाद बाबा को परेशान करने लगे. यह बुजुर्ग जहां कहीं दिखता, लोग उनका मजाक उड़ाने लगते. इससे आहत होकर बाबा ने सुसाइड कर लिया.

Jodhpur Bhangar Wale Baba Suicide: इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर के फायदे कई हैं, लेकिन नुकसान उससे कई ज्यादा. एक ओर सोशल मीडिया के जरिए गुमनाम चीजें सबके सामने आ रही हैं तो दूसरी ओर इंटरनेट पर वायरल होने के लिए कुछ लोग दूसरों की प्राइवेसी और सम्मान करना भूल जा रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स लोगों को इतना आहत करते हैं कि वह अपनी जान देने को मजबूर हैं. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग के मीम वायरल हो रहे थे. क्षेत्रवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्यूज़ और लाइक्स बढ़ाने के लिए बुजुर्ग को परेशान करने लगे. इससे आहत होकर बुजुर्ग ने कोई लोगों के सामने ही फांसी लगाकर जान दे दी. 

फांसी पर चढ़ने से पहले भी लोग कर रहे थे परेशान

'भंगार लेवणो है थारे' से चर्चित हुए बुजुर्ग बाबा ने रविवार को लोहावट में लोगों की मौजूदगी में ही पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली. वहां मौजूद लोग देखते रहे. जैसे ही फंदा लगाया, वहां खड़े लोग बाबा को बचाने के बजाय भाग छूटे. उनके फांसी पर चढ़ने से पहले भी कुछ युवक ने 'भंगार लेवणो है' कह कर बाबा को परेशान किया. 

हर तरफ मजाक से घिरे बुजुर्ग बाबा ने फलौदी स्टेट हाईवे के पास ठेला छोड़ कर पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली. कुछ लोगों को तो माजरा ही समझ नहीं आया और कुछ भाग गए. बाद में लोहावट पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसके पास मिले दस्तावेज के अनुसार भंगार वाले बाबा का असली नाम प्रताप राम चौहटन था और वह बाड़मेर के रहने वाले थे.

सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुए थे भंगार बाबा

जानकारी के अनुसार, करीब 2 महीने पहले एक जापानी महिला पर्यटक मेगुनी राजस्थान घूमने आई थी. एक दिन वो अपने साथियों के साथ मारवाड़ घूमने जा रही थी. उसी दौरान भंगार का काम करने वाला एक बुजुर्ग बाबा हाथ ठेला लेकर आता दिखा. उसी दौरान जापानी पर्यटक मेगुनी के साथी इस बाबा का वीडियो बनाते हुए बोल थे कि 'यह बोलते नहीं हैं.' तभी बाबा बोलते हैं- 'माथो मत खा थारे भंगार देवणो है.'

तभी वीडियो बना रहे युवक कहते हैं- बाबा पानी पीलो. बाबा कहते हैं- मेरे पास पानी घणो ही है थारे पिवणो तो पिला दु. यह कहते हुए बाबा मौके से अपने ठेले को धक्का देते हुए चले जाते हैं. 

लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और वह तेजी से वायरल हो गया. लाखों लोगों ने यह वीडियो देखा, जिसके बाद से लोग बाबा को परेशान करने लगे. यह बुजुर्ग जहां कहीं दिखता, लोग बाबा का मजाक उड़ाने लगते. इससे आहत होकर बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार कांग्रेस, 5 सीटों पर इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?

वीडियोज

यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget