एक्सप्लोरर

Rajasthan: जालौर में नाबालिग से रेप का आरोपी शिक्षक फरार, 12 गांवों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Jalore Rape Case: जालौर में नाबालिग से रेप के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी न होने पर 12 गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया. 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी.

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर के बागरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी शिक्षक के रेप के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित 12 गांवों के लोगों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे और SP के नाम डिप्टी एसपी गौतम जैन को ज्ञापन सौंपा.

पीड़िता के परिजनों ने ज्ञापन में बताया कि गांव का ही एक सरकारी शिक्षक 4 माह से पीड़िता को रोटी बनाने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था. 18 जून को आरोपी शिक्षक पीड़िता के घर आ गया और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की.

आरोपी मौके से फरार

पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे, तो आरोपी मौके से भाग गया. रात को बागरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और 19 जून को पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.

परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक के कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध हैं, जिससे वह गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर रहा है. इसके चलते न केवल जांच बाधित हो रही है बल्कि पीड़िता को न्याय मिलने में देरी हो रही है

लोगों ने नारेबाजी कर गिरफ्तारी की मांग की

प्रदर्शन में शामिल 12 गांवों के मेघवाल समाज के लोगों ने नारेबाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो 26 जून से पीड़ित परिवार और समाजजन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे.

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है.

Input By : हीरालाल भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget