एक्सप्लोरर

Jaipur RT-PCR Test: जयपुर के डीएम ने कोरोना की आरटी-पीसीआर टेस्ट को लेकर किया ये बड़ा फैसला, जानें पूरी बात

डीएम राजन विशाल ने बुधवार को बताया कि आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अब 72 के बजाय 24 घंटे में मिल जाएगी. उन्होंने यह फैसला जयपुर के एसएमएस अस्पताल, आरयूएचएस और सीएमएचओ के डॉक्टरों के साथ बैठक के दौरान लिया.

Jaipur RT-PCR Test: राजस्थान के जयपुर में अब कोरोना टेस्ट के रिपोर्ट के लिए बहुत लंबा ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. डीएम राजन विशाल ने बुधवार को बताया कि आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अब 72 घंटे के बजाय 24 घंटे में मिल जाएगी. उन्होंने यह फैसला जयपुर जिले के एसएमएस अस्पताल, आरयूएचएस और सीएमएचओ के डॉक्टरों के साथ बैठक के दौरान लिया. उन्होंने बताया कि सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि जैसे ही आरटी-पीसीआर सैंपल लिए जाते हैं, उन्हें दो से तीन राउंड में जल्द ही अस्पतालों की लैब में भेजा दिया जाए.

उन्होंने पोर्टल से संबंधित परेशानियों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों की संख्या में कमी और सैंपल के लैब तक पहुंचने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर पोर्टल के हैंग होने और सिस्टम के धीमी गति से चलने की समस्या का समाधान करने के भी निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण भी किया और लैंड रिकॉर्ड ब्रांच, विजिलेंस ब्रांच और इलेक्शन ब्रांच सहित कई शाखाओं के कामकाज की जांच की.

डीएम ने कर्मचारियों को समय पर ऑफिस आने के दिए निर्देश

एक घंटे से अधिक समय तक चले निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रख-रखाव, अग्निशामक यंत्र, लंबित मामलों को निपटाने की प्रक्रिया, नियंत्रण कक्ष और नागरिक सुरक्षा की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने अलग-अलग रिकॉर्ड से संबंधित रजिस्टरों की जांच की और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने का निर्देश दिया. साथ ही रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रिकॉर्ड ब्रांच में जल्द ही अग्निशामक यंत्र लगाने के भी निर्देश दिए.

इस दौरान उन्होंने उपयोग में नहीं आने वाले वस्तुओं के त्वरित निस्तारण के लिए भी कहा. बुधवार को जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम से विवाहित महिलाओं को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में जरूरी संशोधन करने को लेकर भी बातचीत की.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों की जमीन नीलाम नहीं कर पाएंगे बैंक, CM अशोक गहलोत ने लिया बड़ा फैसला

Jodhpur Corona: जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा अब जोधपुर में ही होगी उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज में लगी 1.95 करोड़ की मशीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का प्लान! मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का प्लान! मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget