एक्सप्लोरर

Udaipur: उदयपुर की खूबसूरती पर बदमाशों ने लगाया दाग, विदेशी पर्यटक से मारपीट कर छीना कैमरा

Ireland Tourists News: दोनों आरोपी साथ में फोटो लेने के बहाने पास आये और पैसों की मांग करने लग गए. मना करने पर आरोपी ने लट्ठ से हमला किया. सैलानियों ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना किया.

Rajasthan News: राजस्थान विदेशी पर्यटकों के रूप में खासी पहचान रखता है. इसमें भी जयपुर के बाद सबसे पसंदीदा जगह उदयपुर को माना जाता है. यहां हर साल हजारों की संख्या में अलग-अलग देशों से विदेशी सैलानी आते हैं. यही नहीं सरकार भी यहां पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इस पर दाग लगा दिया है. उदयपुर संभाग का बांसवाड़ा जिला जिसे 100 आइलैंड का जिला भी कहा जाता है. एक तरफ यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन मेहनत कर रहा है, लेकिन यहीं विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना हुई है. यहां आयरलैंड से आये दो भाई घूमने के लिए निकले तो उनसे कुछ युवकों ने पैसे मांगे, कैमरा छीना और फिर मारपीट कर की. इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार जरूर किया, लेकिन बांसवाड़ा की विदेशी पर्यटकों के मन मे गलत छवि बन गई. 

लट्ठ से हमला किया

यह घटना बांसवाड़ा के कागदी पिक अप से आगे कल्प वृक्ष क्षेत्र में हुई. आयरलैंड से आए दो भाइयों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह की इंडिया की यात्रा पर आये हैं. इससे पहले औरंगाबाद में थे और वहां से सुबह 10 बजे बांसवाड़ा पहुंचे. बांसवाड़ा में होटल में सामान रखा और घूमने के लिए निकले. वे लोग कल्प वृक्ष नाम के जगह पहुंचे और फोटो ले रहे थे. उसी समय वहां दो युवक आए, जिन्होंने पहले साथ मे फोटो खिंचवाने के लिए कहा, फिर उन्होंने कैमरा छीन लिया. बाद में पैसों की मांग करने लग गए. पीड़ित पर्यटक ने कहा कि हमने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने लट्ठ से हमला किया. हम दोनों वहां से भागे और रोड पर पहुंचे. वहां से किसी की मदद लेकर होटल तक पहुंचे. 

डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि घटना में एक सैलानी के कोहनी में चोट लगी है. दोनों विदेशी सैलानी यहां घूमने के लिए आए हुए हैं और दोनों भाई हैं. उन्होंने अपनी आपबीती बताई, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया. पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दो युवक दीपक भाटिया और रितिक भाटिया को गिरफ्तार किया. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: 'पीएम मोदी अकेले कैसे, उनके पास ED-CBI, अकेले तो राहुल गांधी हैं...', गहलोत के मंत्री का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश

वीडियोज

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget