एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: रद्द होगी आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक पर दर्ज एफआईआर, 20 करोड़ घूस मांगने का आरोप था

Rajasthan News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनियां ने कहा कि एक घटनाक्रम हुआ. इसमें संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक और साजिश के तहत एक मामला फ्रेम किया गया.

Jaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Chourt) ने स्वयंसेवक (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है. न्यायाधीश फरजंद अली ने वीसी के जरिए निंबाराम की याचिका पर यह फैसला सुनाया.ट्रायल कोर्ट में लंबित चल रही कार्रवाई को रद्द करने के आदेश दिए हैं.अदालत ने 27 फरवरी को लिखित बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 10 जून 2021 को वायरल वीडियो के आधार पर ACB ने निंबाराम पर केस दर्ज किया था.दरअसल, याचिका में बीवीजी कंपनी के बकाया 276 करोड़ रुपये के भुगतान के बदले 20 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई थी.कोर्ट ने इसी मामले में बीवीजी कंपनी के ओमकार सप्रे और संदीप चौधरी को राहत देने से इनकार कर दिया.निम्बाराम के अधिवक्ता जीएस गिल ने कहा कि उनके के खिलाफ जांच एजेंसी के पास कोई साक्ष्य नहीं है.उन्हें राजनीतिक द्वेष में फंसाया गया है.इसके अलावा ऑडियो-वीडियो में बदले की भावना से काट-छांट की गई है.बातचीत राम मंदिर निर्माण के सहयोग से थी लेकिन सहयोग राशि जमा करने से इनकार के बाद प्रताप फाउंडेशन में सहयोग का सुझाव दिया था. इसी बातचीत को रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया गया था.

बीजेपी अध्यक्ष ने किया निर्णय का स्वागत

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनियां ने कहा कि एक घटनाक्रम हुआ. इसमें संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक और साजिश के तहत एक मामला फ्रेम किया गया. एक साल से न्यायालय राज्य सरकार और पुलिस से जवाब मांगता रहा,कोई प्रमाणिक तथ्य नहीं थे, कोई जवाब नहीं था.हमारे यहां कहा जाता है कि सत्य परेशान हो सकता है,लेकिन पराजित नहीं हो सकता. आज निम्बाराम को दोषमुक्त करने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सत्य की हमेशा जीत होती है.

उन्होंने कहा, ''मैं न्यायालय के निर्णय का स्वागत करता हूं.इससे एक बात और स्पष्ट हो गई कि कांग्रेस जिस तरीके से सियासत करती है,राजनीति करती है,राष्ट्रवादी संगठनों पर और राष्ट्रवादी संगठनों के लोगों की जिस तरीके से मानहानि करती है.साजिश के तहत षड्यंत्र करके अक्सर कांग्रेस की सरकार में ऐसा होता रहा है कि मुददों से ध्यान बांटने के लिए,अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए राष्ट्रवादी संगठनों को लांछित करने का काम करती है.

ये भी पढ़ें

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget