एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पूर्व सरपंच ने बीजेपी सांसद को बताया 'जहरीला सांप', वायरल ऑडियो क्लिप पर ऐसे दी सफाई

Rajasthan News: सांसद को कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बांसवाड़ा जिले के पीपलखूंट पंचायत के केशरपुर पूर्व सरपंच बताया है.उनका कहना है कि आपको 5 साल हो गए, लेकिन अब तक विकास कार्य नहीं हुए हैं.

Udaipur News: राजस्थान में इसी साल चुनाव है.इस वजह से धीरे-धीरे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं.बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों पार्टियां एक दूसरे पर प्रहार तो कर रही है, लेकिन खुद की पार्टी में भी खींचतान चल रही है.ऐसा ही एक ऑडियो वायरल हुआ है.इसमें एक पूर्व सरपंच ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने के कारण बांसवाड़ा-डुंगरपुर के सांसद को खरी-खोटी सुनाई है. इसमें बड़ी बात यह बताई जा रही है कि इस ऑडियो को बीजेपी के ही बांसवाड़ा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र वैष्णव ने व्हाट्सअप ग्रुप में वायरल किया.बातचीत पुरानी बताई जा रही है, लेकिन ऑडियो एक दिन पहले ही ग्रुप में वायरल किया गया है.उदयपुर संभाग के वागड़ में बीजेपी का शीर्ष खुद को मजबूत करने में जुटा है, लेकिन वहीं क्षेत्र स्तर पर खींचतान चल रही है.

पूर्व सरपंच ने सांसद को सुनाई खरी-खरी

वायरल ऑडियो के अनुसार सांसद को कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बांसवाड़ा जिले के पीपलखूंट पंचायत के केशरपुर पूर्व सरपंच बताया है.उनका कहना है कि आपको 5 साल हो गए, लेकिन अब तक विकास कार्य नहीं हुए हैं.सड़क,बिजली,पानी की व्यवस्था नहीं है.आपके रहते हुए इन पांच साल ने आपके नाम का एक हैंडपंप तो लगवा दीजिए.साल 2024 में चुनाव आने वाले हैं,किस मुंह से लोगों से वोट मांगने के लिए जाएंगे.

इस ऑडियो में सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि केंद्र योजना के तहत घर-घर नल कनेक्शन लगवा रही है.विधायकों को पांच करोड़ मिल रहे हैं. वह काम नहीं करवा रहे हैं.आप यहां आओ फिर बात करते हैं.इस पर पूर्व सरपंच ने कहा आप तो केंद्र में बैठे हैं ना.अपने फंड से लगवा सकते हैं.वोट मांगने तो खुद आते हो और अब विकास कार्य की बात हो तो हमे बुला रहे हो.हमारे क्षेत्र में जहरीले और बिना जह वाले सांप हैं, इसमें से एक आप हो जिसका डसा हुआ काम नहीं आ रहा,वहीं बिना जहरीला एक संसदीय सचिव रहा वह है,जो अधिकारियों की फटकार लगाता है तो काम हो जाता है. अब ये बताओं कि जो जिंदा है उसका काम नहीं हो रहा और जो मरा हुआ है उसका काम हो रहा.इसके बाद से कॉल कट जाती है. 

'कोई जनप्रतिनिध किसी से बात ही नहीं कर पाएगा'

एबीपी ने सांसद कनकमल कटारा से बात की तो उन्होंने बताया कि इसे बंद ही कर दो,क्योंकि ऐसे में तो कोई जनप्रतिनिध किसी आम व्यक्ति से बात ही नहीं कर पाएगा.वह सरपंच था,उसे जिस तरह से बात करनी थी कि,हैंडपंप की मांग रहा रहा था,अब ऐसे बात करेगा तो क्या जवाब दू.वहीं जिला उपाध्यक्ष की ओर से ऑडियो वायरल किए जाने पर, उनका कहना था कि मैं कुछ नहीं कह सकता हूं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: महंगाई राहत शिविरों को बीजेपी विधायकों ने बताया ढकोसला, पिछले बजट की घोषणाओं पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget