एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: विधानसभा चुनाव की अंतिम तैयारियों में जुटा आयोग, उम्मीदवारों के लिए जारी की ये जरूरी गाइड लाइन

Rajasthan News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 2018 में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रूपये थी, जिसको बढ़ाकर 40 लाख कर दिया है

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग एक्टिव हो गया है. आयोग की तरफ से दो बड़ी अपडेट आई हैं, जोकि वोटरों और प्रत्याशियों के लिए जरूरी हैं. जानकारी के अनुसार प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम किया जा रहा है. इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के संबंध में द्वितीय विशेष रिव्यू कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि द्वितीय विशेष रिव्यू कार्यक्रम के अन्तर्गत अब तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 के जरिए 8 लाख 27 हजार आवेदन प्राप्त हुए है. वहीं चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा 28 लाख रुपए से बढ़ाकर अब 40 लाख रुपए कर दी गई है. 

ऐसे बढ़े मतदाता 
चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसी तरह फॉर्म 7 के अन्तर्गत मौजूदा निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के प्रस्तावों में या दर्ज प्रविष्टियों में आपत्ति एवं नाम विलोपन के लिए 3 लाख 54 हजार आवेदन प्राप्त हुए है. वहीं मतदान सूची में संशोधन के लिए फॉर्म 8 के तहत निर्वाचन क्षेत्र में निवास का ट्रांस्फर, प्रविष्टियों में सुधार के लिए 3 लाख 78 हजार आवेदन प्राप्त हुए है. आयोग ने अपील की है कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाये जिससे कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सके. उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु, विलोपन हेतु, संशोधन के लिए 28 सितंबर 2023 तक काम किया जाएगा. 

बढ़ाई गई उम्मीदवार के खर्चे की सीमा  
विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा 28 लाख रूपये से बढ़ाकर अब 40 लाख रूपये कर दी गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 2018 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रूपये थी. कोविड महामारी के समय वर्ष 2020 में इसे बढ़ाकर 30 लाख 18 हजार रूपये कर दिया गया. 2022 में  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह सीमा बढ़ाकर 40 लाख रूपये कर दी गयी है. जिसमें जनसभाएं, रैली-जुलूस, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री पर व्यय अनुमत किया गया है. केबल नेटवर्क, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार और प्रिन्ट तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया के विज्ञापनों पर व्यय भी अनुमत है. वर्चुअल प्रचार अभियान पर होने वाले व्यय का भी ब्यौरा प्रत्याशाी द्वारा दिया जाता है. अभ्यर्थियों द्वारा प्रयुक्त वाहनों पर होने वाले व्यय के साथ सभाओं और रैलियों में उपयोग की जा रही सामग्री, साउंड सिस्टम आदि के खर्च का भी ब्यौरा दिया जाता है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: जोधपुर रेंज के आईजी ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, बोले- 'फेक न्यूज फैलाने वालों पर...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget