एक्सप्लोरर

Rajasthan: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राजस्थान के CM गहलोत से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Rajasthan Politics: ऱाजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का अपने आवास पर स्वागत किया. शिवकुमार ने जयपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से भी मुलाकात की.

Rajasthan News: कर्नाटक (Karnataka) के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने गुरुवार को जयपुर (Jaipur) में सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सीएम गहलोत सरकार के कामकाज की तारीफ कीं. 

सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री निवास पर सीएम गहलोत और शिवकुमार की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. इस अवसर पर विधायक एन.ए. हारिस भी मौजूद थे. प्रवक्ता ने बताया कि डी.के. शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की. उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर, स्वास्थ्य का अधिकार, ‘गिग’ कर्मचारी कानून, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है.

सामाजिक सुरक्षा का संकल्प सशक्त होगा- सीएम गहलोत
प्रवक्ता ने बताया कि शिवकुमार ने कोटा शहर के नवनिर्मित चंबल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन सिटी पार्क के लिए भी राज्य सरकार की तारीफ की. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ताप सिंह खाचरियावास सहित कई मंत्री मौजूद थे. इस मुलाकात की तस्वीर भी सीएम गहलोत ने ट्वीट की और लिखा, ''पुष्प, संकल्प, विजयी स्यंदन है. वीरधरा में सहृदय अभिनंदन है. वीरभूमि राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में कर्नाटक के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री श्री डी.के शिवकुमार जी का हार्दिक अभिनंदन है. आपका आगमन सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को सशक्त बनाएगा.''

सीएम गहलोत से मिलने के बाद यह बोले शिवकुमार
डीके शिवकुमार ने भी इस दौरे को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ''राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों से मिलकर खुशी हुई. उनके आवास पर अनुकरणीय आतिथ्य के बीच दोपहर के भोजन पर हार्दिक स्वागत किया. हमने शासन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और मैंने सीएम गहलोत को उनकी सरकार द्वारा लोगों के हित में किए जा रहे काम के लिए बधाई दी.''

इस दौरे पर शिवकुमार ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) से भी मुलाकात की और कावेरी जल विवाद (Cauvery Water Issue) के संबंध में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया (Siddaramaiah) की चिट्ठी उन्हें सौंपी. 

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में पेट्रोल पंप रहे बंद, सरकार से नहीं बनी बात तो होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget