एक्सप्लोरर

डीग में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार

Rajasthan News: डीग का संजीवनी अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है. जच्चा- बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. मौत के बाद डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल से फरार हैं.

Rajasthan News: डीग जिले में जच्चा- बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. उन्होंने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया. मौत के बाद डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल से फरार हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का गुस्सा शांत कराया.

मृतका संतोष के पति भरत लाल ने पुलिस को शिकायत दी है. शिकायत के मुताबिक 26 वर्षीय महिला गर्भवती थी. कल अचानक संतोष के पेट में दर्द उठा. परिजन कामां के सरकारी अस्पताल लेकर महिला को पहुंचे.

डॉक्टरों ने महिला को भरतपुर के जनाना अस्पताल रेफर कर दिया. परिचित ने जुरहरा रोड पर संजीवनी अस्पताल ले जाने की सलाह दी. अस्पताल में भरत लाल को सतीश नाम का व्यक्ति मिला. उसने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताया. सतीश के साथ एक नर्स भी थी. संतोष को देखकर उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी कराने की बात कही. डिलीवरी के नाम पर परिजनों से 30 हजार रुपये जमा करा लिये गये. शाम को सतीश ने स्टाफ के साथ संतोष का ऑपरेशन किया.

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

उन्होंने बताया कि प्रसूता ने लड़के को जन्म दिया है. डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. परिजनों से 10 हजार रुपये और जमा करने को कहा गया. पति ने 10 हजार रुपये भी जमा कर दिए. कुछ देर बाद ऑपरेशन थियेटर से नर्स बाहर आई. उसने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है और संतोष की हालत खराब है. संतोष को हरियाणा में होडल के संपत हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी गयी. संपत हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार

परिजनों ने संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर सतीश को फोन किया. डॉक्टर सतीश ने फोन नहीं उठाया. परिजन शव लेकर संजीवनी अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर और स्टाफ नदारद थे. जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साये परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों को शांत कराकर महिला का शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया. संजीवनी अस्पताल विवादों के केंद्र में रहा है.

एक व्यक्ति की मौत के बाद 28 फरवरी को चिकित्सा विभाग संजीवनी अस्पताल पर कार्रवाई कर चुका है. चिकित्सा विभाग ने बोगस मरीज को संजीवनी अस्पताल भेजा था. अस्पताल में मौजूद सतीश ने खुद को डॉक्टर बताया. चिकित्सा विभाग की टीम ने खुद को डॉक्टर बताने वाले से डिग्री मांगी. डॉक्टर बताने वाला सतीश डिग्री नहीं दिखा सका. चिकित्सा विभाग ने संजीवनी अस्पताल से दवा, सर्जरी के उपकरण सहित सभी सामान जब्त कर लिया. 

ये भी पढ़ें-

Ramgarh By Poll: कांग्रेस लगाएगी हैट्रिक या सुखवंत सिंह BJP की नैया करेंगे पार? पढ़ें सीट का सियासी समीकरण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget