एक्सप्लोरर

AAP के आरोपों के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान, 'INDIA गठबंधन मजबूत है और कांग्रेस नेतृ्त्व...'

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. इस बीच राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूत है और कांग्रेस नेतृत्व इस बारे में दिशा-निर्देश देगा कि कैसे आगे बढ़ना है.

Sachin Pilot News: विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में जुबानी जंग जारी है. गुरुवार (26 दिसंबर) को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर बीजेपी के इशारों पर काम करने के आरोप लगाए.

साथ ही कहा कि अगर कांग्रेस अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने वाले अजय माकन पर कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के नेताओं से कांग्रेस को इससे बाहर करने की मांग करेगी.

इसपर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले ने तो शरद पवार, मुलायम सिंह और लालू प्रसाद यादव पर भी आरोप लगाये थे. आज ये मुलायम सिंह यादव के बेटे के साथ गलबहियां कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल की बुरी हालत है, रो रहे हैं.

सचिन पायलट ने क्या कहा?

वहीं कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूत है और कांग्रेस नेतृत्व इस बारे में दिशा-निर्देश देगा कि कैसे आगे बढ़ना है और राजनीतिक विरोधियों से कैसे जीतना है. पायलट कर्नाटक के बेलगावी में CWC की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं. 

उन्होंने कहा, "यह शताब्दी वर्ष विशेष है, कांग्रेस सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. यह कार्यसमिति बैठक अगले कुछ महीनों और वर्षों के लिए गति और एजेंडा तय करेगी. यह CWC बैठक कई मायनों में ऐतिहासिक होगी. हम सभी को यहां आकर गर्व है.

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष दलों ने एनडीए से मुकाबले के लिए इंडिया गठबंधन बनाया था. इसमें आप और कांग्रेस के साथ कई प्रमुख दल शामिल हैं. हालांकि दिल्ली में दोनों ही पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है और तल्खियां भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

राजस्थान में कैबिनेट की बैठक टली, SI भर्ती परीक्षा-2021 पर नहीं हो पाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का प्लान! मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का प्लान! मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget