एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बिजली कटौती के खिलाफ कोटा में बीजेपी का प्रदर्शन, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां, लाठीचार्ज में कई घायल

Rajasthan Politics: कोटा संभाग के बूंदी और तालेड़ा तहसील में बिजली कटौती और जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर बीजेपी ने ये धरना-प्रदर्शन आयोजित किया था.बवाल के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

Kota News: कोटा संभाग के बूंदी और तालेड़ा तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती और जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर बीजेपी नेता रूपेश शर्मा की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. इसमें भारी बवाल हो गया. अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तैनात पुलिस अधिकारियों पर चूड़ियों के साथ पत्थर फेकना प्रदर्शनकारियों को भारी पड़ गया.इस दौरान हुए लाठीचार्ज में रूपेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए.पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा.घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. 

बिजली कटौती से 11 गांव हैं परेशान 
बूंदी, तालेड़ा तहसील के 11 गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती और जले हुए ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग द्वारा नहीं बदलने से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश था. इसे लेकर ही रूपेश शर्मा की अगुवाई में सोमवार को चित्तौड़ रोड पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी हुई थी.प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर मंच बनाकर सभा की. इसमें वक्ताओं ने सरकार को खूब कोसा.उसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे और वहां भी जमकर नारेबाजी की.वहां बिजली विभाग के कोटा से आए चीफ इंजीनियर गजेंद्र बैरवा, एडीएम सोहन लाल और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में रूपेश शर्मा ने ग्रामीणों की मांगे रखीं. कुछ देर चर्चा के बाद चीफ इंजीनियर गजेंद्र बैरवा ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मान लीं. लेकिन रूपेश शर्मा लिखित में देने की बात पर अड़ गए.इसी बीच भीड़ में से लोगों ने पुलिस पर चूड़ियां और पत्थर फेंक दिया. भीड़ कार्यालय में घुसने का प्रयास करने लगी.यह देखकर वहां मौजूद जाप्ते ने भीड़ को खदेड़ दिया.पुलिस की लाठीचार्ज में कई प्रदर्शन कारियों के चोट आई. रूपेश शर्मा सहित कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.   

कितने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुआ है केस 
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर रूपेश शर्मा सहित 150 प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.सदर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया की इन लोगों पर सरकारी कार्यालय में हंगामा और नुकसान करने का आरोप लगाया गया है. 

ये भी पढें

Bharatpur: कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों का आतंक, तिजोरी की चाबी न देने पर सर्राफा व्यवसायी को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget