एक्सप्लोरर

राजस्थान में BJP अध्यक्ष के बाद अब बड़े बदलाव की तैयारी, 50 साल से कम उम्र के नेताओं के लिए आया ये अपडेट

Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बदलने के बाद अब टीम पर सब कुछ फोकस है. 70 साल की उम्र में अध्यक्ष बने मदन राठौड़ के साथ युवाओं की टीम लगाई जा रही है. इस बार महिलाओं को भी बड़ी जगह मिल सकती है.

Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बदलने के बाद अब टीम पर सब कुछ फोकस है. चूंकि, ज्यादातर पदाधिकारी अन्य पदों पर भी काम कर रहे हैं. ऐसे में अब 70 साल की उम्र में अध्यक्ष बने मदन राठौड़ के साथ युवाओं की टीम लगाई जा रही है. क्योंकि, सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने के बाद उनकी टीम में सभी जातियों को रखा गया था. 

मगर, उनकी टीम में कई चेहरे रिपीट किए गए थे. सूत्र बता रहे है कि इस बार महिलाओं को भी बड़ी जगह मिल सकती है. जो सांसद या विधायक बन गए हैं उन्हे अब संगठन में जगह नहीं दिए जाने की तैयारी है.

अभी ये है टीम 
प्रदेश उपाध्यक्ष :- नारायण पंचारिया , बाबा बालक नाथ योगी , चुन्नीलाल गरासिया , मुकेश दाधीच , सरदार अजय पाल सिंह, प्रभु लाल सैनी, सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा , नाहर सिंह जोधा को सीपी जोशी ने टीम में जगह दी थी. 

प्रदेश महामंत्री :- दामोदर अग्रवाल , श्रवण सिंह बगड़ी , संतोष अहलावत , ओम प्रकाश भडाना अब देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं. 

प्रदेश मंत्री :- विजेंद्र पूनिया , वासुदेव चावला , पिंकेश पोरवाल , भूपेंद्र सैनी , महेंद्र कुमावत , अनंत राम बिश्नोई , सांवलाराम देवासी , अनुसूया गोस्वामी , स्टेफी चौहान , अजीत मांडन , मिथिलेश गौतम , आईदान सिंह भाटी , अनीता कटारा को प्रदेश मंत्री बनाया गया था.

प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश सह - कोषाध्यक्ष :- अनिल सिसोदिया को जगह मिली थी.

मदन राठौड़ पर दांव लगाने की वजह
राजनीतिक जानकारों का मानना ​​है कि मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे बीजेपी उनके जरिए अपने ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. घांची जाति के ओबीसी समुदाय से आने वाले मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके बीजेपी ने जातिगत समीकरण को समतल कर दिया है और ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश की है, जो किसी राज्य की जीत या हार में निर्णायक भूमिका निभाता है. राजस्थान में 50 फीसदी से ज्यादा मतदाता ओबीसी के हैं, जिनमें कई जातियां शामिल हैं और लोकसभा चुनाव में ओबीसी मतदाताओं ने भी अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद गरजी छात्रा, बयान हो रहा वायरल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget