एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में आयोजित युवा संसद गरजी छात्रा, बयान हो रहा वायरल

Rajasthan Yuva Sansad: युवा संसद में प्रतिभागी स्नेहा राठौड़ ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में 120 से भी ज्यादा छात्रों के लिए केवल एक अध्यापक नियुक्त होता है. क्या ये पर्याप्त है?'

Rajasthan Youth Parliament: राजस्थान विधान सभा में शनिवार (27 जुलाई) को स्कूली छात्रों की युवा संसद की बैठक आयोजित की गई. युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागी स्नेहा राठौड़ ने कोचिंग सेंटर्स पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थान पैसा छापने की मशीन बन गए हैं, जो छात्रों और अभिभावकों पर गिद्ध दृष्टि लगाए हुए हैं.

युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागी स्नेहा राठौड़ ने आगे कहा, ''आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हमारे देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में 120 से भी ज्यादा छात्रों के लिए केवल एक अध्यापक नियुक्त होता है. क्या ये पर्याप्त है?''

उन्होंने आगे कहा, ''साथियों याद रखिए. संघर्षों के साए में इतिहास हमारा पलता है. जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है. हमें जरुरत है मजबूत नियम बनाने की ताकि ये कोचिंग संस्थान पारदर्शी रूप से संचालित हो और छात्रों की पढ़ाई को प्राथमिकता दे. 

स्नेहा ने ये भी कहा, ''हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या हम ऐसी शिक्षा प्रणाली को कायम रखेंगे जो गुलामी के कालखंड में साजिशन रची गई थी. या फिर हम एक नए रास्ते पर चलेंगे, जो विचारों की विविधता का जश्न मनाता हो. हर व्यक्ति को स्वतंत्र रुप से सशक्त बनाता हो. अंत में मैं बस यही कहना चाहूंगी कि-

वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखंड विजेता कौन हुआ? 
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ? 
नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया,
विघ्नों में रहकर नाम किया!

देश में कब होगा बदलाव?

युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागी जश्न कुमार ने कहा, ''जब यहां पर बैठा हर छात्र गलत चीज पर अपनी आवाज उठाएगा, उस दिन देश में बदलाव होगा. उस दिन बच्चे सुसाइड नहीं करेंगे. उस दिन बच्चे खुशहाल जीवन जीएंगे.''

'बच्चों के पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं'

वहीं, इस कार्यक्रम में एक और पार्टिसिपेंट बिहान बजाज ने कहा, ''आज जिस जगह को माननीय प्रधानमंत्री ने विद्या की काशी कही है, वो मणिकर्णिका घाट बन चुकी है. बच्चों के पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा बचा ही नहीं है कि वो आखिर करेंगे क्या? मुझे कुछ तजुर्बे से कुछ सुझाव जरुर देने हैं. 

उन्होंने कहा, ''पहला कि सरकार को एजुकेशन पॉलिसी में एमेंडमेंट के माध्यम से एक स्टेचुटरी बॉडी बनानी चाहिए ताकि इन कोचिंग संस्थानों पर रेगुलेशन रखा जाए. इसके साथ ही मैं उनसे अनुरोध करुंगा कि कोचिंग संस्थानों में एक चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर और एक्सट्रा लैंग्वेज लर्निंग पॉलिसी भी इंट्रोड्यूस कराई जाए.'' 

ये भी पढ़ें:

जोधपुर में आम बजट पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा दावा, जानिए क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget