एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर में आरक्षण आंदोलन के चलते इंटरनेट बैन, प्रशासन ने जारी किया ये आदेश

Rajasthan News: ऱाजस्थान में सैनी, माली, कुशवाहा और मौर्य 12 प्रतिशत अलग आरक्षण की मांग कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर उन्होंने आंदोलन शुरू कर दिया है और शुक्रवार को हाइवे पर चक्का जाम किया.

Internet Suspended: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) में माली, सैनी, कुशवाहा और मौर्य समुदाय के लोग 12 प्रतिशत अलग आरक्षण (Reservation) की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. बीते शुक्रवार को उन्होंने जयपुर-आगरा हाइवे (Jaipur-Agra Highway) पर चक्का जाम कर दिया था. आंदोलन की गति बढ़ती देख शनिवार को प्रशासन ने इंटरनेट बंद (Internet Suspended) करने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि नदबई, वैर और भुसावर तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से इन इलाकों में इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है. 

आरक्षण की मांग को लेकर 21 अप्रैल को आंदोलन की चेतावनी दी गई थी. इसे देखते हुए हाइवे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था. हालांकि फिर भी आंदोलनकारी हाइवे पर जमे रहे. प्रदर्शनकारियों को लाठी-डंडा हाथ में लिए देखा गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. पुलिस ने भरतपुर और करौली में 26 लोगों को हिरासत में भी लिया है. हालांकि आरक्षण संघर्ष समिति के सह-संयोजक वासुदेव प्रसाद कुशवाहा ने आरोप लगाया कि आंदोलन की तैयारी के समय ही आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उधर, प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की जानकारी यात्रियों को दी थी ताकि उनके आवागमन में अड़चन न आए. 

आरक्षण आंदोलन का ग्रामीण ही कर रहे थे विरोध
सैनी समाज के लोगों ने 21 अप्रैल को आंदोलन करने की चेतावनी दी थी. पिछले साल भी आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर के अरौदा गांव के पास हाइवे जाम कर दिया गया था. वहीं, जब इस साल आंदोलन का फैसला किया गया तो अरौदा गांव के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. विरोध करते हुए पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह से मुलाकात की. उन्होंने कहा था कि इस आंदोलन से सभी ग्रामीण सहमत नहीं हैं और आरक्षण संघर्ष समिति जबरदस्ती कर रही है. ग्रामीणों का कहना था कि अगर आंदोलन किया गया तो उनके गांव के लोगों को गिरफ्तार न किया जाए. उन्होंने आंदोलन के कारण होने वाली समस्या से भी पुलिस को अवगत कराया था. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: बाड़मेर में टॉर्चर से परेशान साधु ने किया सुसाइड, जान देने से पहले बनाया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget