एक्सप्लोरर

Rajasthan: आवड़ मां की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम भजनलाल शर्मा, माता ने दिया था पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Rajasthan News: राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह तोलेसर ने बताया कि दिव्यता और भव्यता से परिपूर्ण इस आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई प्रमुख लोग हिस्सा लेंगे.

अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा युवा द्वारा 21 फरवरी को बाड़मेर चालकान गांव में शक्ति श्री माता के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया जाएगा. अखिल भारतीय चारण-गढवी शक्ति संचय और मातृशक्ति महासम्मेलन होने जा रहा है. इस आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचेंगे. साथ ही देशभर के साधु संत कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे.

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह तोलेसर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी ओरण संस्कृति की शुरुआत भी आवड़ मां ने 820 के लगभग किया था. ओरण शब्द अरण्य यानि जंगल से बना है. इसके संरक्षित क्षेत्र से प्राकृतिक रूप से उगे जाल वृक्ष, नीम, पीपल, खेजडी आदि वृक्ष काटने पर पूर्ण तय रोक (निषिद्ध) होती थी.

बता दें कि आद्यशक्ति आवड मां का अवतरण विक्रमी संवत् 808 में चैत्र मास की शुक्ला नवमी को चालकना (बाड़मेर) में मामडजी चारण के घर पर हुआ था. यहीं आवड़माता ने चाळके नामक राक्षस का वध किया था, जिससे आवड़ मां लोक में चालकनेची मां के रूप में प्रसिद्ध हुईं. बाड़मेर और जैसलमेर में आवड़ माता के कुल 52 अवतारों (नामों) से सम्बंधित देवस्थान हैं. इनमें तनोटराय, तैमडेराय, भादरियाराय, देगराय, काली डूंगरराम और बालकनेची आदि प्रमुख हैं.

ऐसी कथा प्रचलित है कि देवी आवड़ माता ने आतातायी हूणों के आतंक से जनता की रक्षा की थी. भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान पाकिस्तान द्वारा भारी मात्रा में बमों को भारतीय सीमा में दागा गया था. ऐसा इतिहास है कि मां तनोट राय ने बमों को फटने नहीं दिया और सेना के जवानों की रक्षा की थी.

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह तोलेसर ने बताया कि दिव्यता और भव्यता से परिपूर्ण इस आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राजनीतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र की कई विभूतियां भी भाग लेंगी. यहां बीजेपी की पिछली सरकार ने धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के जरिये ओंकार सिंह लखावत के निर्देशन में मंदिर के पीछे स्थित रेतीले धोरे पर माता का भव्य पैनोरमा भी बनवा गया था.उसका लोकार्पण भी किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में संगतियों, संतों व विद्वजनों के उ‌द्बोधन के साथ ही देश के ख्यातनाम कलाकार चिरजा गायन करेंगे. सामाजिक पुनर्जागरण के इस कार्यक्रम में भामाशाहों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा. इस प्राचीन शक्तिपीठ पर राजस्थान- गुजरात सहित पूरे भारतवर्ष से भगवती के हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं.

चालकना ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित चारण समाज के इस महासम्मेलन में जोधपुर महानगर सहित जोधपुर संभाग से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. संयोग से 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस होने से सीएम को राजस्थानी भाषा को राज-काज की भाषा बनाने की मांग भी की जाएगी.

प्रभारी नारायण सिंह तोलेसर के साथ ही राष्ट्रीय मंत्री मुकनदान रतनू, जिलाध्यक्ष चंदनसिंह सांदू, प्रदेश मंत्री दिनेश सिंह नोखडा, जिला प्रभारी दिनेश सिंह बैह, सीवीपी संयोजक मदनदान ढाढरवाला, प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह करूंबला, मीडिया प्रभारी एडवोकेट सवाईसिंह ऊंचपदरा, युवा भाजपा नेता जनकसिंह आशिया, एडवोकेट डूंगरसिंह चाणदा और शिक्षाविद किशनदान कटारका सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: 100 टापुओं के शहर में माही महोत्सव का रंगारंग आयोजन, पैराग्लाइडिंग-वाटर स्पोर्ट्स का पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget