एक्सप्लोरर

Bakrid 2022: उदयपुर में शांतिपूर्ण रहा बकरीद का पर्व, जगह-जगह तैनात रही पुलिस

Eid-ul-Adha 2022: उदयपुर में शांतिपूर्वक बकरीद गुजरने पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और आईजी प्रफुल्ल कुमार ने फक्र जताया है. उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना के बाद लोगों ने सहनशीलता का परिचय दिया.

Eid-ul-Adha 2022: राजस्थान के उदयपुर में आज बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. 28 जून को कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के बाद उदयपुर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ गया था. 1 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और 10 जुलाई को बकरीद के पर्व पर कुछ अनहोनी से चिंता की लकीरें बढ़ गई थीं. लेकिन दोनों धार्मिक आयोजनों पर माहौल शांतिपूर्ण रहा. हालांकि इस बार दोनों ही पर्व भारी पुलिस जाब्ता के बीच आयोजित हुए.

रात से ही निगरानी के लिए हवा में उड़ रहे थे ड्रोन

बकरीद की नमाज से पहले रात को ही पुलिस जाब्ता अलग-अलग जगह तैनात कर दिया गया था और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही थी. बता दें कि बकरीद से एक हफ्ते पहले ही पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में जाकर जनसंपर्क कर रही थी और लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का निवेदन कर रही थी. मुस्लिम समुदाय के लोग से बात की तो उन्होंने बताया कि  इसके बाद में करीब 8:30 बजे कुर्बानी की गई. 

Bakrid 2022: 160 किलो के 'सलमान' की कुर्बानी राजस्थान में बना चर्चा का विषय, रोज खिलाए गए ड्राई फ्रूट्स

चेतक सर्कल स्थित ईदगाह में सुबह 8:00 बजे नमाज पढ़ी गई. इस बार ईदगाह में नमाजियों की संख्या कम थी. जल्दी कुर्बानी की वजह से लोगों ने क्षेत्र की मस्जिद में ही नमाज पढ़ी. कुर्बानी को अंजाम देकर लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर बकरीद की बधाइयां दी. जिला पुलिस के पास दो ड्रोन नेत्रा क्यू-2 और वी-2 हैं. बड़े साइज के दोनों ड्रोन की क्षमता काफी अधिक है.

कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर दोनों ड्रोन को ड्यूटी में लगाया जाता है. ईद उल अजहा के मौके पर भी नेत्रा क्यू-2 और वी-2 ड्रोन को हवा में उड़ाकर निगरानी रखी. इस बार शहर के प्रत्येक थाना सर्कल में एक एक निजी ड्रोन की मदद ली गई ताकि नजदीक से हर पल की निगरानी रखी जा सके. उदयपुर में जुलाई से पर्यटन सीजन की शुरुआत हो जाती है.

शांतिपूर्वक पर्व गुजरने के बाद पर्यटन की उम्मीद

28 जून को हुए निर्मम हत्याकांड के बाद दो वीकेंड गुजर चुके हैं लेकिन पर्यटक नहीं आए. दोनों बड़े त्योहार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और बकरीद के शांतिपूर्ण तरीके से निपटने का इंतजार किया जा रहा था. कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बुकिंग कैंसिल करा दी गई थी लेकिन अब उम्मीद बंधी है कि सब कुछ शांत रहने के कारण पर्यटन कारोबार पटरी पर आएगा. 

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और आईजी प्रफुल्ल कुमार ने उदयपुर की जनता पर फक्र जताया है. उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना के बाद लोगों ने सहनशीलता का परिचय दिया है. उन्होंने  उदयपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि समाज में भाईचारा बना रहेगा और उदयपुर में शांति कायम रहेगी.

Udaipur News: जेब ढीली करने के लिए रहें तैयार, अब बजट होटलों के किराये पर भी इस तारीख से लागू होगा GST

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget