एक्सप्लोरर

आसाराम की मेडिकल जमानत खत्म, फिर से सलाखों के पीछे कैद, जोधपुर सेंट्रल जेल से आया वीडियो

Asaram News: स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम मेडिकल जमानत की अवधि पूरी होने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल लौट गया. स्वास्थ्य परीक्षण और औपचारिकताओं के बाद उसे बैरक में शिफ्ट किया गया.

आसाराम यौन उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. मेडिकल आधार पर मिली अस्थायी जमानत की अवधि पूरी होने के बाद अब जोधपुर सेंट्रल जेल लौट गया है.

जेल सूत्रों के अनुसार, आसाराम को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे जेल लाया गया. यहां प्रवेश से पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और चिकित्सकों की टीम ने उनके मेडिकल रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की. जेल प्रशासन ने कहा कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही उसे बैरक में शिफ्ट किया गया.

मेडिकल जमानत क्यों मिली थी?

आसाराम को कुछ समय पहले स्वास्थ्य कारणों से अस्थायी जमानत पर रिहा किया गया था. इस दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चला. जमानत अवधि पूरी होने के बाद अदालत के आदेश पर उसे फिर से जेल में पेश किया गया.

किन मामलों में मिली थी सजा

गौरतलब है कि आसाराम को जोधपुर की पॉक्सो अदालत ने 2018 में एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया था. अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. यह मामला 2013 का है, जब पीड़िता ने आसाराम पर आश्रम में यौन शोषण का आरोप लगाया था.

CCTV की निगरानी में हुई मेडिकल जांच

जोधपुर सेंट्रल जेल में आसाराम की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. जेल अधिकारियों ने बताया कि उनकी बैरक में सीसीटीवी की निगरानी 24 घंटे रहती है और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए नियमित मेडिकल जांच भी की जाती है.

जेल लौटने पर आसाराम से उनके वकील ने की मुलाकात 

आसाराम के जेल लौटने की खबर के बाद उनके अनुयायी जोधपुर पहुंचे. हालांकि, जेल प्रशासन ने उन्हें जेल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी. केवल अधिकृत वकील और पुलिस अधिकारी ही मुलाकात कर पाए.

वहीं, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि आसाराम की टीम भविष्य में जमानत के लिए पुनः अदालत का रुख कर सकती है. फिलहाल अदालत ने जेल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के तहत रखने का आदेश दिया है. आसाराम का जेल लौटना एक बार फिर इस बहुचर्चित मामले को सुर्खियों में ले आया है, जो देशभर में धार्मिक आस्था और कानून के बीच की बहस को सामने लाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget