एक्सप्लोरर

ईद पर 32 लाख मुसलमानों को BJP देगी ईदी, अजमेर से शुरू हुआ अभियान, हाजी सलमान चिश्ती ने क्या कहा?

Saugat-E-Modi: बीजेपी गरीब मुसलमानों को ईद पर 'सौगात-ए-मोदी' दे रही है. अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन ने इस पहल की सराहना की. 32 लाख परिवारों को ईद का तोहफा दिया जा रहा है.

Ajmer Dargah Saugat-E-Modi: ईद के पाक पर्व से पहले बीजेपी गरीब मुसलमानों को ईदी बांटने की योजना बना रही है. बीजेपी के 'सौगात-ए-मोदी' अभियान के तहत 32 लाख गरीब मुसमानों को तोहफा दिया जा रहा है. चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष और अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन हाजी सलमान चिश्ती ने बीजेपी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. 

हाजी सलमान चिश्ती ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आखिरी अशरे के इन मुबारक पलों में दरगाह शरीफ से देश के सभी लोगों यानी 140 करोड़ भारतीयों के लिए उनकी भलाई, शांति और समृद्धि के लिए दुआएं की जा रही हैं. आज हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू की गई 'सौगात-ए-मोदी' पहल बेहद सराहनीय है. इस पहल के जरिए देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद का तोहफा मिल रहा है."

'देश हमें यही सिखाता है'
हमारे भारत देश में यह सिखाया जाता है कि हमें एक दूसरे का ख्याल रखना है, हम एक परिवार हैं. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि 'सौगात-ए-मोदी' कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लिए बहुत बड़ा कदम है. तमाम सुमदायों के लोगों को एकसाथ जोड़ने के लिए और ईद के पर्व पर लोगों के घरों में खुशिया लाने के लिए यह मोदी सरकार का सराहनीय कदम है.

हर त्योहार पर एक दूसरे का ख्याल रखें- हाजी सलमान चिश्ती
हाजी सलमान चिश्ती ने उम्मीद जताई, ''भारत में सभी एक दूसरे का ख्याल रखें. एक दूसरे के त्योहारों पर साथ दें और साथ मिलकर खुशियों की दुआएं करें और तरक्की करते रहें. पूरा देश एक साथ आगे बढे़.''

सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या?
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने गरीब मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी किट बांटी. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्यौहार के जश्न और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं. हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. आज हम सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है. सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget