एक्सप्लोरर

अमीन पठान ने सरकार और बीजेपी नेताओं पर लगाए कई आरोप, कांग्रेस नेता पर दर्ज हैं 18 मुकदमे

Kota News: कोटा में कांग्रेस नेता अमीन पठान ने आरोप लगाया कि बीजेपी में रहते हुए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के बाद से उन पर लगातार कार्रवाई हो रही है.

Ameen Pathan News: कोटा में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमीन पठान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अमीन पठान ने बीजेपी सरकार, प्रशासनिक अधिकारी और बीजेपी नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं.
 
अमीन पठान ने स्थानीय नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा, ''जैसे ही मैंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी और कांग्रेस ज्वाइन की उसके बाद से मेरे पर लगातार कार्रवाई हो रही है. मेरे फार्म हाउस पर और त्यागी जी के फार्म हाउस पर जो कार्रवाई की गई है उसकी मैं निंदा करता हूं.''

खातेदारी की जगह पर बना था फार्म हाउस, 1969 से हमारे पास है जगह
अमीन पठान ने कहा, ''जिस जमीन पर फार्म हाउस तोड़ा गया वह चार बीघा हमारी और चार बीघा त्यागी जी की खातेदारी की जगह है. यह जगह 1969 से हमारे पिता के समय से हमारे पास है. उसके अलावा कुछ जमीन करीब तीन बीघा जमीन वन विभाग का हमारे पास वर्षों से कब्जा चल रहा है, जो मकान ध्वस्त किए गए हैं वह भी करीब 25 सालों से बने हुए हैं.''
 
उन्होंने कहा कि में पुलिस प्रशासन और वन विभाग से कहना चाहता हूं कि कोटा में भी कई और अतिक्रमण है जो बीजेपी नेताओं के हैं.

बीजेपी के बडे नेताओं पर होनी चाहिए कार्रवाई
उन्होंने कहा, ''बीजेपी नेताओं के पास भी कई बडे अतिक्रमण व अवैध जमीन है उन्हें क्यों नहीं तोड़ा जा रहा''. उन्होंने बीजेपी के बड़े राजनेताओं पर भी बिना नाम लिए आरोप लगाए. अमीन पठान ने कहा कि अनंतपुर में 500 मकान को तोड़ दिया गया गरीबों को बेघर कर दिया गया यह किसी भी रूप में उचित नहीं है.

बीजेपी नेता के दबाव में तोड़ दिए 500 मकान
पठान ने कहा, '' कार्रवाई का जवाब जनता देगी. एक महीना पहले 500 जो मकान तोड़े गए यह बीजेपी के नेताओं के दबाव में आकर के तोड़े गए, क्योंकि मैं और मेरे सहित कई नेताओं ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है. मैं प्रशासन से पुलिस से वन विभाग के अधिकारियों से कहना चाहूंगा की निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए. दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही नहीं होनी चाहिए. भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाना चाहिए. राजस्थान की जनता इन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी.''

हमारा फार्म हाउस तोड़ा गया उसका हमें दुख नहीं
उन्होंने कहा ''हमारा फार्म हाउस तोड़ा गया उसका हमें दुख नहीं है लेकिन एक भी गरीब आदमी का कच्चा पक्का मकान टूटता है तो दुख होता है. आगे से कोई मकान नहीं टूटने देंगे और लड़ाई लड़ेंगे. प्रशासन बीजेपी नेताओं और सरकार के दबाव में आकर के काम नहीं करें. गरीबों के साथ यह सरकार अन्याय कर रही है.''
 
अमीन पठान के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज 
वन विभाग की जमीन पर कब्जा और अधिकारियों के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने के मामले में अमीन पठान (55) पुत्र अमीर मोहम्मद, निवासी सरकारी स्कूल के पास झालावाड़ रोड अनंतपुरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली सहित गंभीर धाराओं के 18 प्रकरण दर्ज हैं. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget