एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat: कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने किसे दी 'मुंह तोड़ने' की चेतावनी? IT सेल वालों को लेकर कही ये बात

Paris Olympics 2024: कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अब तो खेल के मैदान की जीत इतनी बड़ी नहीं लगती, जितना गीदड़ों को मैदान में हराने से सकून मिलता है.

Haryana News: पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर देश में कुश्ती सेलेक्शन को लेकर ट्रायल्स चल रहे हैं. बीते सोमवार को ट्रायल्स के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. 50 केजी वेट कैटेगरी में कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने शिवानी पवार को 11-6 से मात दी. वहीं 53 किलोग्राम कैटेगरी में विनेश फोगाट को अंजू से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद लोगों ने उनको लेकर तरह-तरह के कमेंट किए. इस पर विनेश फोगाट ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है.

विनेश फोगाट ने लिखा, "महिला खिलाड़ियों को गाली-गलौज देने वाले तुम्हारे मुंह हम जरूर तोड़ेंगे, अगर जीत जाएं तो भी गालियां, अगर हार जाएं तो भी गालियां. महिला खिलाड़ियों को लेकर आईटी सेल वालों की मानसिकता देखकर समझ आता है कि वे महिलाओं को कितनी बुरी हालत में देखना चाहते हैं पर इन सब मूर्खों को यह नहीं पता कि महिलाओं को कभी कुछ थाली में नहीं मिला. उन्होंने हमेशा ही मैदानों में ऐसे शैतानों से लड़ाइयां लड़ी हैं और इनको हराया है. अब इन शैतानों की फौज थोड़ी बड़ी है. ताकतवर की चमचियां करके लाखों गीदड़ इक्कठा हुए फिरते हैं."

‘झूठे नैरेटिव के सहारे बदनाम करने की कोशिश की गई’
कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने आगे लिखा, "अब तो खेल के मैदान की जीत इतनी बड़ी नहीं लगती, जितनी इन गीदड़ों को मैदान में हराने में सकून मिलता है. हम महिलाएं आधी आबादी हैं, और हमें जिस हिसाब से तुम गीदड़ों आइसोलेट करने की कोशिश कर रहे हो, तुम्हें बहुत महंगा पड़ेगा. याद रखना. पहले मेरे हारने की फर्जी खबरें चलवाई गईं, फिर झूठे नैरेटिव के सहारे बदनाम करने की कोशिश की गई. वैसे तथ्यों को कभी भी झूठे नैरेटिव के सहारे नहीं हराया जा सकता."

विनेश फोगाट ने लिखा, "मेरे मैच देखने के लिए निखत जरीन आई तो मीडिया वालों ने फोटो उतार लिए थे, उसके बाद हम दोनों के फोटों के नीचे आईटी सेल ने खूब भद्दे कमेंट किए. हम दोनों की धार्मिक और जातीय आइडेंटिटी पर भी हमला किया गया. यह असहनीय है. गाली-गलौज करने वालों के मुंह हम महिलाएं जरूर तोड़ेंगी. याद रखना. फिर कह रही हूं याद रखना.

वहीं विनेश फोगाट ने कवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' की ये पक्तियां भी लिखी- इतिहास में वह पहली औरत कौन थी, जिसे सबसे पहले जलाया गया, मैं नहीं जानता, लेकिन जो भी रही होगी, मेरी मां रही होगी, लेकिन मेरी चिंता यह है कि भविष्य में वह आखिरी औरत कौन होगी, जिसे सबसे अंत में जलाया जाएगा, मैं नहीं जानता, लेकिन जो भी होगी, मेरी बेटी होगी और मैं ये नहीं होने दूंगा."

यह भी पढ़ें: Haryana Floor Test Live: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, 'नाराज' अनिल विज पर सबकी निगाहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget