एक्सप्लोरर

Punjab: उम्र 32 साल, खेतीबाड़ी के साथ कथावाचन, अमृतपाल सिंह का बॉडीगार्ड, लवप्रीत तूफान कौन है?

Lovepreet Toffan Released: तूफान सिंह काफी समय से ;वारिस पंजाब दे' सिख जथेबंदी से जुड़ा हुआ है और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह का अंगरक्षक भी है. उस पर किसी व्यक्ति को अगवा करने और मारपीट करने का आरोप था.

Punjab News: पंजाब में इन दिनों लवप्रीत तूफान (Lovepreet Toofan) ने अच्छा खासा तूफान मचाया हुआ है. अजनाला में सिख जथेबंदी 'वारिस पंजाब दे' (waris punjab de) के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) व उसके समर्थकों ने पुलिस थाने के पास हिंसा की, बैरीकेड तोड़े और पुलिस थाने में डेरा जमा लिया. यह सब हुआ एक लवप्रीत तूफान के लिए. सैंकड़ों की गिनती में आए लोगों ने लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग की और एफआईआर को कैंसिल करने के लिए कहा. वहीं कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार शाम लवप्रीत तूफान को रिहा कर दिया गया.

कौन हैं लवप्रीत तूफान 
लवप्रीत सिंह उर्फ लवप्रीत तूफान पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है. लवप्रीत तूफान काफी समय से वारिस पंजाब दे सिख जथेबंदी से जुड़ा हुआ है और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह का अंगरक्षक भी है. लवप्रीत तूफान के पिता का नाम लखविंदर सिंह है और वह गुरदासपुर के गांव तिबड़ी का रहने वाला है. लवप्रीत सिंह की उम्र करीब 32 साल है और वह खेतीबाड़ी का काम करता है, साथ ही वह एक कथावाचक भी है. पढ़ाई की बात की जाए तो तूफान ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. पंजाब के माझा इलाके की किसान जथेबंदी माझा किसानी संगरश के साथ भी लवप्रीत तूफान जुड़ा रहा है. एक साल पहले लवप्रीत तूफान की शादी हुई है और  उसके एक बेटा भी है. 

सिख धर्म के प्रचार में बढ़-चढ़कर लेता है हिस्सा
एक साल पहले ही वारिस पंजाब दे सिख जथेबंदी में लवप्रीत तूफान शामिल हुआ है और सिख धर्म के प्रचार के लिए भी वह बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है. गुरदासपुर में सिख धर्म के खिलाफ बयानबाजी करने वाले शिवसेना नेता हरविंदर सिंह सोनी के खिलाफ भी लवप्रीत तूफान ने एफआईआर दर्द करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफतार करके अदालत में पेश किया था. लवप्रीत तूफान को अमृतपाल सिंह के साथ हमेशा देखा जाता रहा है. हथियारों से लेस वह अमृतपाल सिंह के अंगरक्षक के तौर पर काम करता है. 

मारपीट के एक मामले में सामने आया था लवप्रीत तूफान का नाम
लवप्रीत सिंह उर्फ लवप्रीत तूफान का नाम वरिंदर सिंह को अगवा करने व मारपीट करने के मामले में सामने आया था.  वरिंदर सिंह नाम के नौजवान ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव किया था जिसमें वरिंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोला था. इस वीडियो के बाद वरिंदर सिंह को अगवा कर मारपीट की गई. इसके बाद पुलिस ने वरिंदर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी. इस एफआईआर में अमृतपाल सिंह समेत 6 व्यकित नामजद किये थे और 14 लोग अज्ञात थे जिन पर मामला दर्ज हुआ था. एफआईआर में लवप्रीत तूफान भी नामजद किया गया था. पुलिस ने लवप्रीत तूफान को गिरफतार भी कर लिया था और उसे कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड भी हासिल कर ली थी.

'पुलिस ने मुझे नाजायज ही उठाया था'
आज अदालत से रिहा होने के बाद लवप्रीत तूफान ने कहा कि मुझे पुलिस ने नाजायज तौर पर उठाया था. मैं अपने घर में था, पुलिस मुझे उठा ले आई और उसने मुझे सिर पर पगड़ी भी नहीं बांधने दी. उसने कहा कि अगवा करने की बात जो आ रही है, उस समय में बठिंडा में था, मेरी जथेबंदी के लोगों ने इसको लेकर पुलिस को सबूत भी दे दिये हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab Budget 2023: भगवंत मान सरकार को बड़ा झटका, राज्यपाल ने बजट सत्र को मंजूरी देने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget