एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंडा पड़ चुका मानसून फिर होगा एक्टिव, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update Today: हरियाणा में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है. जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. प्रदेश में लगभग 25 दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है.

Haryana Weather Today: हरियाणा में पिछले  काफी दिनों से मानसून ठंडा पड़ा हुआ है. जिसकी वजह से मौसम शुष्क है. बरसात ना होने की वजह से लोग उमस भरी गर्मी की मार झेलने के लिए मजबूर है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कई इलाकों में आज मौसम फिर करवट लेने वाला है. जिससे प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

25 दिन से मानसून ब्रेक जारी
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बने रहने से प्रदेश की मानसून गतिविधियों में कमी आई है. जिससे लगातार 25 दिन से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है और बारिश नहीं हो रही है. मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब रहने और एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में बने रहने की वजह से मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार अब 4 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ताजा चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना जताई जा रही है. जिससे एक बार फिर मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है.

आज कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बढ़ेगा आगे
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. बारिश की गतिविधियों पर रोक लगने से हरियाणा में दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. लेकिन बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. वहीं रविवार यानि आज सक्रिय हुआ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 10 दिनों में हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं.

अभी कहां कितना है तापमान
• चंडीगढ़ में अभी तापमान तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस है.
• अंबाला में अभी तापमान तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस है.
• हिसार में अभी तापमान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है.
• करनाल में अभी तापमान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: IAS निलंबन मामले में अब सुनील जाखड़ ने बोला हमला, पूछा- 'बिना देखे CM मान ने कैसे किया साइन?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget