एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! NSA के तहत गठित बोर्ड ने दर्ज किए बयान

Amritpal Singh News: राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की टीम अमृतपाल और उसके साथियों से मुलाकात के लिए पहुंची. इस दौरान अमृतपाल और उसके साथियों से गहन पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' का मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अपने 9 साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल (Dibrugarh Jail) में बंद है. अमृतपाल और उसके साथियों की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई है. मंगलवार को एनएसए बोर्ड के सदस्य असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे.

इस दौरान अमृतपाल और उसके साथियों से सवाल पूछे गए और सभी के अलग-अलग स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए गए. इसकी जानकारी अभी अभी गुप्त रखी गई है. इस NSA बोर्ड के अध्यक्षता पूर्व हाई कोर्ट की रिटायर जस्टिस शाबिहुल हसनैन कर रहे हैं. इसके अलावा बोर्ड के सदस्यों में सुवीर सिओकंद, दिव्यांशु जैन, पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल शामिल हैं.

डिब्रूगढ़ जेल में बंद 9 आरोपी

अजनाला थाने पर हमला करने और खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अमृतपाल सिंह के अलावा उसके 9 साथी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. अमृतपाल के करीबी पपलप्रीत को भी डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा गया था. उसकी गिरफ्तारी अमृतपाल से पहले कर ली गई थी. पपलप्रीत की गिरफ्तारी 10 अप्रैल को हुई थी. वहीं अमृतपाल को 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. करीब 36 दिनों तक अमृतपाल पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा था. आखिरकार जरनैल सिंह भिंडरांवाला के गांव रोडे अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया था.

माता-पिता और पत्नी ने भी की थी मुलाकात

अभी कुछ दिन पहले ही अमृतपाल के माता-पिता भी उससे मिलने के लिए डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे थे. इस दौरान अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा था कि उनका बेटा जेल में चढ़दीकला में है. माता-पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से अमृतपाल और उसके साथियों को तुरंत जेल से रिहा करने की मांग की थी. उससे पहले अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर भी अमृतपाल से मिलने के लिए पहुंची थी. 

अमृतपाल के समर्थन में है SGPC

आपको बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि अमृतपाल घटनाक्रम में जितने भी सिख युवकों को गिरफ्तार किया गया वो उन सबके केस लड़ेगी. SGPC के वकीलों की टीम भी डिब्रूगढ़ में अमृतपाल समेत अन्य लोगों से मुलाकात के लिए पहुंची थी. 

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस में उठने लगे विरोध के स्वर, अब MLA गोगी ने प्रदेशाध्यक्ष को घेरा, कहा- ‘मैं ही कांग्रेस हूं समझना गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget