एक्सप्लोरर

Amarinder Singh के OSD से विजिलेंस की पूछताछ, स्ट्रीट लाइट घोटाले में HC से मिल चुकी है जमानत

पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर के OSD संदीप संधू को विजिलेंस की टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया. विजिलेंस टीम ने लाइट लगाने वाले कांट्रेक्टर गौरव शर्मा और हरप्रीत सिंह को भी इन्वेस्टिगेशन में शामिल किया.

Punjab News:  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के ओएसडी संदीप संधू (Sandeep Sindhu) को लुधियाना विजिलेंस की टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया. संदीप संधू पर 65 लाख की स्ट्रीट लाइट, 23 लाख के RO और 53 लाख रुपए की स्पोर्ट्स किट घोटाले का आरोप है. बताया जा रहा है कि विजिटलेंस ने संधू के अलावा दो और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. 

दरसअल, कैप्टन संदीप सिंह संधू की तरफ से सिंधवा बेट में स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी. इन स्ट्रीट लाइट पर 65 लाख रुपए खर्च हुए थे. इस दौरान 23 लाख रुपये के RO सिस्टम लगाए गए थे, जबकि 53 लाख रुपये की स्पोर्टस किट लगाई गई थी. गौरव शर्मा व हरप्रीत सिंह जिसने लाइट लगवाई थी उनको भी जांच में शामिल किया गया है. इन्हीं दोनों लोगों को आज संदीप संधू के साथ विजिलेंस की टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया है. 

हाईकोर्ट से मिल चुकी है जमानत 
लुधियाना विजिलेंस एसएसपी सुबा सिंह (Suba Singh) का कहना है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab-Haryana High Court) की तरफ से संदीप संधू को जमानत मिल चुकी है. जमानत पर बाहर आए संधू से आज घोटालों को लेकर पूछताछ की गई. इस पूछताछ के दौरान लाइट लगाने वाले कांट्रेक्टर गौरव शर्मा और हरप्रीत सिंह को भी इन्वेस्टिगेशन में शामिल किया गया था.

रिकॉर्ड खंगालने में लगी विजिलेंस
विजिलेंस ने कैप्टन संदीप संधू के रिश्तेदारों से पूछताछ के साथ उसके रिश्तेदारों के रिकॉर्ड खंगालने भी शुरू कर दिए है. रेड के दौरान विजिलेंस के हाथ कुछ कागजात लगे थे, जिसके बाद 8 से 10 लोगों से पूछताछ की गई. विजिलेंस टीम संधू के प्रोपर्टी से जुड़े कागजात भी खंगालने में लगी है. वही आपको बता दें कि विजिलेंस की टीम ने जांच के दौरान BDPO सतविंदर सिंह कंग, ब्लॉक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह, VDO तेजा सिंह सिधवां का नाम भी सामने आया था. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: सीएम भगवंत मान की 'फोटो' ढूंढने में जुटी पंजाब पुलिस, आखिर क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget