एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 'मुगलों से बदतर व्यवहार कर रही सरकार', 7 घंटे तक चली विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी

सतर्कता ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की. जिसके बाद चन्नी ने पंजाब सरकाप पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार उनके साथ मुगलों से भी बदतर व्यवहार कर रही है.

Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस टीम के समक्ष पेश हुए. इस दौरान, अधिकारियों ने चन्नी से सात घंटे तक पूछताछ की. विजिलेंस टीम के मोहाली कार्यालय से बाहर निकलते हुए चन्नी ने उनके खिलाफ जांच को ‘पूरी तरह से राजनीतिक’ करार दिया. चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार मुगलों से भी बदतर व्यवहार कर रही है, उन्हें अलग-अलग तरीकों से अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

मान सरकार पर लगाए आरोप

आपको बता दें कि सतर्कता ब्यूरो चन्नी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रहा है. पिछले महीने ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया था. चन्नी ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में, यह तरीका नहीं है कि वे बिना किसी आधार के मामला बनाने की कोशिश करते हैं, मैंने सुबह संवाददाता सम्मेलन में जो बात कही थी, उस पर कायम हूं, उन्हें जो करना है, वे कर सकते हैं. चन्नी ने कहा मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और आगे भी करता रहूंगा.

चीमा ने किया चन्नी पर पलटवार

पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है और अगर चन्नी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो उन्हें सतर्कता जांच का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

बदले की राजनीति के आरोप

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सतर्कता ब्यूरो के मोहाली कार्यालय में जाने से पहले प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य सरकार की निंदा करते हुए दावा किया था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ‘बदले की राजनीति’ कर रही है. सतर्कता ब्यूरो ने पहले चन्नी को पूछताछ के लिए 12 अप्रैल को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने किसी और तारीख पर बुलाए जाने का अनुरोध किया था, जिसे ब्यूरो ने स्वीकार कर लिया और उन्हें 20 अप्रैल को उसके मोहाली कार्यालय में पेश होने को कहा था. बाद में ब्यूरो ने उन्हें 14 अप्रैल को बुलाने का फैसला किया. ब्यूरो के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले चन्नी ने आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को खारिज किया और कहा, ‘‘जांच पूरी तरह से राजनीतिक है. वे जो करना चाहते हैं, उन्हें करने दीजिए.

'वो मुझे जान से मार सकते हैं'

आप सरकार पर हमला करते हुए चन्नी ने कहा था कि वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मुझे प्रताड़ित कर सकते हैं. वे मुझे जान से भी मार सकते हैं, लेकिन मैं तैयार हूं. पूर्व मुख्यमंत्री ने नम आंखों से कहा अगर एक भी व्यक्ति कहे कि चन्नी किसी भ्रष्टाचार में लिप्त है, तो मुझे फांसी पर लटका दीजिए. सूत्रों ने कहा कि सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान, चन्नी और उसके परिवार की संपत्तियों, बैंक खातों के विवरण, विदेश में किए गए किसी भी निवेश के बारे में विवरण मांगा गया था, खासकर जब वह चुनाव के बाद पिछले साल अमेरिका और कनाडा की लंबी यात्रा पर थे. सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, उनसे उनके भतीजे भूपिंदर हनी की गतिविधियों के बारे में भी पूछताछ की गई. भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता को लेकर पंजाब के कुछ कांग्रेस नेता पहले से ही सतर्कता जांच का सामना कर रहे हैं.

‘कोई सच बोलता है तो चुभता है’

चन्नी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से पहले उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं. ‘आप’ सरकार उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों से घबरा गई है, जिसमें दलितों से संबंधित मुद्दे, ‘अकाल तख्त जत्थेदार के बारे में मुख्यमंत्री ने क्या कहा’, बेअदबी के मामलों में न्याय और किसानों के मुद्दों से जुड़े सवाल शामिल हैं. चन्नी ने आरोप लगाया, ‘‘और जब कोई सच बोलता है, तो जो झूठा होता है, उसे चुभता है. ‘आप’ सरकार के साथ यही हुआ है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: सुबह 3 बजे पाकिस्तान से भारत में ड्रोन की घुसपैठ, BSF ने गोलीबारी में किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget