एक्सप्लोरर

Daljeet Kaur Passes Away: पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का लुधियाना में निधन, 3 साल से ब्रेन ट्यूमर से लड़ रही थीं जंग

Punjab News: एक्ट्रेस दलजीत कौर (Daljeet Kaur) को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाएगा. उन्होंने कई पंजाबी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता था.

Daljeet Kaur Passes Away: पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Daljeet Kaur) का गुरुवार को पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) जिले में निधन हो गया.  उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी गिनती सफल एक्ट्रेस में होती है. दलजीत कौर ने 69 साल की उम्र में सुधर में स्थित उनके चचेरे भाई के घर पर सुबह आखिरी सांस ली. उनके निधन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सहित उनके फैन्स भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगुरा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है.

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं दलजीत कौर

69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं. उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगुरा के अनुसार कौर पिछले तीन वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और बीते एक साल से कोमा में थीं. दलजीत एक्टिंग की दुनिया के अलावा कबड्डी और हॉकी की भी खिलाड़ी रही थीं. उनके निधन पर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा, सिंगर मीका सिंह ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. दलजीत कौर को याद करते हुए सतीश शाह ने ट्विटर पर लिखा, "एक प्यारी दोस्त और बैचमेट दलजीत कौर, जो गुजरे जमाने की पंजाबी एक्ट्रेस थीं का इस महीने 17 तारीख को निधन हो गया. उनकी आत्मा को शांति मिले. एफटीआईआई 1976 बैच."

ऐसा रहा दलजीत कौर का फिल्मी करियर

दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद कौर ने 1976 में ‘दाज’ फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था. दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जबकि पंजाबी में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया. दलजीत कौर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘पूत जट्टां दे' (1983), ‘मामला गड़बड़ है’ (1983), ‘की बनू दुनिया दा’ (1986), ‘पटोला’ (1988) और ‘सईदा जोगन’ (1979) शामिल हैं.

Punjab News: ओल्ड पेंशन स्कीम पर आज कोई बड़ा फैसला ले सकती है पंजाब सरकार, यह है बड़ी बाधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget