एक्सप्लोरर

Punjab Police: अब पंजाब पुलिस में ट्रांसजेंडर भी हो सकेंगे भर्ती, जिला मजिस्ट्रेट से जारी प्रमाण पत्र होगा जरूरी

Chandigarh: पुलिस मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि अब पुलिस में ट्रांसजेंडर भी आवेदन कर सकेंगे. सौरव किट्टू पहली महिला ट्रांसजेंडर थी जिसने चंडीगढ़ में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया था.

Punjab News: पंजाब पुलिस भर्ती में अब ट्रांसजेंडर भी हिस्सा ले पाएंगे. पंजाब पुलिस की तरफ से ट्रांसजेंडर अधिनियम 2019 को अमल में लाते हुए ये पॉलिसी बनाई है. भविष्य में होने वाली पुलिस भर्ती में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने के पीछे की वजह ट्रांसजेंडरों को आम लोगों की तरह एक समान अवसर मुहैया करवाना है. पंजाब पुलिस मुख्यालय की तरफ से इस संबंध में सभा शाखाओं को आदेश जारी किए गए है. 

रिजर्व कैटेगरी में रखे जाएंगे ट्रांसजेंडर
पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि उन्हें रिजर्व कैटेगरी में रखा जाएगा. इस रिजर्व कैटेगरी के तहत जो लाभ बनते है वो इन्हें दिए जाएंगे. आपकों बता दें कि पंजाब पुलिस की तरफ से करीब हर साल युवाओं को नौकरी देने के लिए पुलिस में भर्ती प्रक्रिया होती है. ऐसे में आने वाले समय में अब ट्रांसजेंडर भी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. 

जिला मजिस्ट्रेट से जारी प्रमाण पत्र जरूरी
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ट्रांसजेंडरों के लिए नियम बनाया गया है कि कि उन्हें ट्रांसजेंडर का प्रमाण पत्र जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी करवाना होगा. जिससे उन्हें आयु सीमा में छूट से लेकर आवेदन फीस और अन्य आरक्षित वर्ग की तरह सुविधाएं मिल पाएगी. उनका शारीरिक मापदंड महिला उम्मीदवारों के समान माना जाएगा. हालांकि शैक्षणिक योग्यता भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन में तय की जाएगी. जिसका उन्हें पालन करना होगा. डीजीपी गौरव यादव की तरफ से जारी पत्र में उम्मीद जताई गई है कि इससे ट्रांसजेंडर लोगों को फायदा मिलने वाला है. 

चंडीगढ़ पुलिस में भी भर्ती हो सकते है ट्रांसजेंडर
आपको बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस में भी इसी साल से ट्रांसजेंडरों के लिए आवेदन करने की छूट दी गई थी. इस साल हुई चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में ट्रांसजेंडर सौरव किट्टू ने आवेदन किया था. चंडीगढ़ पुलिस के ऑनलाइन आवेदन फार्म में सिर्फ महिला-पुरुष के कॉलम थे. जिसके बाद सौरव किट्टू की तरफ से हाईकोर्ट में उसके खिलाफ याचिका लगाई थी. जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ पुलिस में आवेदन करने का मौका मिला था और वो देश की पहली पहली ट्रांसजेंडर थी जिसने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था. 

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2023: अमृतसर के कलाकार ने बनाई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तस्वीर, व्हाइट हाउस में लगाने की जताई इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, CM मान इस सीट से लड़ेंगे इलेक्शन
पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, CM मान इस सीट से लड़ेंगे इलेक्शन
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget