एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में सीएम हाउस के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन, जॉइनिंग नहीं होने की वजह से हैं नाराज

Punjab Teachers Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पांच जनवरी को लुधियाना में रखे गए एक समारोह में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए थे, लेकिन अभी तक इनकी जॉइनिंग किसी स्कूल में नहीं हुई.

Punjab Master Cadre Teachers Union Protest: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री आवास के बाहर हर दिन कोई न कोई धरना-प्रदर्शन होता रहता है. शनिवार को भी वहां पर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की गई. यह प्रदर्शन पंजाब भर से आए 4.161 मास्टर कैडर अध्यापक यूनियन की ओर से किया गया था. ये वह अध्यापक थे, जिनको पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पांच जनवरी को लुधियाना में रखे गए एक समारोह में नियुक्ति पत्र दे दिए थे, लेकिन फिर भी यह लोग अपनी जॉइनिंग किसी स्कूल में न होने को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे.

एबीपी सांझा के अनुसार प्रदर्शनकारियों का कहना है, "जॉइनिंग लेटर लेने के बाद हमें एक हफ्ते का समय दिया गया कि आपका मेडिकल होगा, लेकिन अब डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, हमें कोई भी स्कूल किसी भी अध्यापक को प्रोवाइड नहीं करवाया गया, जहां पर हमने नौकरी करनी है. इसी चक्कर में हम में से जो प्राइवेट तौर पर कोई अध्यापक नौकरी करता था, वह छोड़ दी. इसको लेकर अब हम सड़कों पर हैं, हम बेरोजगार होकर घूम रहे हैं. हम रोजगार का लेटर अपने हाथ में लेकर भी बेरोजगार घूम रहे हैं. इसी को लेकर हम मुख्यमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं."

प्रदर्शनकारी संदीप सिंह ने क्या कहा?

प्रदर्शनकारी संदीप सिंह ने बताया, "वह 4161 मास्टर कैडर यूनियन के साथ जुड़े हैं. पांच जनवरी को लुधियाना में एक समागम में मुख्यमंत्री ने हमें नियुक्ति पत्र दिए थे, लेकिन डेढ़ महीना पूरा होने के बाद भी स्कूलों में नहीं भेजा गया, जो हमारे साथी लड़के-लड़कियां प्राइवेट तौर पर स्कूलों में नौकरी करते थे, वह जॉइनिंग लेटर लेने के बाद उन्होंने वहां से नौकरी छोड़ दी कि अब तो हमारे हाथ रोजगार लग गया है, पक्का रोजगार मिल गया है."

संदीप सिंह ने आगे कहा, "जॉइनिंग लेटर देने के बाद भी हमें स्कूल नहीं दिए गए, जिसके चलते हम मानसिक तौर पर भी परेशान हो रहे हैं, क्योंकि हमारी पहली वाली नौकरी भी चली गई और नए स्कूलों में जॉइनिंग नहीं हो रही. हम इसीलिए प्रदर्शन करने पहुंचे कि हमें नए स्कूल दिए जाएं, जहां पर हम नौकरी कर सके, लेकिन पंजाब के स्कूलों में अध्यापकों की बड़ी संख्या में कमी पाई जा रही है और हमें स्कूल नही मिल रहे."

'कांग्रेस ने स्कूलों में निकाली थी पोस्ट'

वहीं प्रदर्शनकारी जरनैल कौर ने बताया, "पांच जनवरी को लुधियाना में हमें ब्लॉक कर नियुक्ति पत्र दे दिए. हमें एक लॉलीपॉप दे दिया, लेकिन हमें स्कूलों में नहीं भेजा गया. इसको लेकर आज हम यहां पर बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. गवर्नमेंट हम लोगों को रोजगार देकर भी बेरोजगार है. डेढ़ महीने से हमारी भर्ती पूरी नहीं की जा रही. कांग्रेस ने स्कूलों में पोस्ट निकाली थी, हमने अप्लाई किया, फिर हमने पेपर देने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा, अब हमें जॉइनिंग लेटर लेने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है, लेकिन आप हमें स्कूलों में जाने के लिए भी प्रदर्शन करना पड़ रहा है."

ये भी पढ़ें- Punjab: फतेहगढ़ साहिब में 14 वर्षीय लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, मासूम की हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget