एक्सप्लोरर

अंबाला के टांगरी नदी में वाटर लेबल हुआ कम, अब पानी निकालना सबसे बड़ी समस्या

Punjab Flood: अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर घटने के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है. इंडस्ट्री एरिया में अभी भी कई फीट पानी जमा है. लोगों को परेशानी हो रही है. प्रशासन बचाव कार्य कर रहा है.

अंबाला के टांगरी नदी में वाटर लेबल कम होने के बाद अब लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है कि यहां से पानी कैसे निकलेगा. क्योंकि अभी भी इंडस्ट्री एरिया में कई कई फीट पानी जमा है. जो लोग वहां फंसे हुए थे प्रशासन ने उनको को रेसक्यू कर दिया. लेकिन कुछ लोग अभी भी कई कॉलोनियों में अपना सामान लेने या अपनी इंडस्ट्री को पानी में से निकलकर देखने जा रहे है.

ऐसे में एक इंडस्ट्री की मालिक ने बताया कि उनकी फैक्ट्री का ताला टूटा हुआ है. हालांकि विकास पूरी इलाका नारायणगढ़ विधानसभा में है. लोगों को अभी भी प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है. लेकिन एसडीएम अंबाला कैंट विनेश का कहना है कि वहां पर टीम लगीं हुई है जो अपना काम कर रही है.

लोगों का दर्द भी आने लगा है सामने

एसडीएम अंबाला कैंट ने कहा कि जहां टांगरी पहले अपना रौद्र रूप दिखा रही थी और नदीं में 43 हजार क्यूसेक पानी ने आसपास के लोगों में त्राहिमाम किया हुआ था, वहीं अब टांगरी का पानी कम होने के बाद लोगों का दर्द भी सामने आने लगा है.

अंबाला-यमुनानगर रोड पर बैठे लोग

उन्होंने कहा कि आसपास रहने वाले के घरों में अभी भी पानी है, वहीं इंडस्ट्री एरिया उससे आगे विकास पुरी में अभी भी कई फ़ीट पानी है. कुछ लोग अपने पशुओ को लेकर भी अंबाला-यमुनानगर रोड पर बैठे है और प्रशासन के आने का इंतजार कर रहे है, इनमे से एक ऐसे पीड़ित परिवार भी सामने आया जिनकी एक गाय की भी मौत हो गई जिससे परिवार को जो दस लीटर दूध गाय से मिलता था वो बंद हो गया.

'प्रशासन नहीं दे रहा है सुविधाएं'

इंडस्ट्री के मालिकों की अगर बात करें तो उनका कहना है कि वे एक एक फैक्ट्री का मालिक लगभग 15 से 20 लोगो को रोजगार देते है, उसमें भी अब यहां पर प्रशासन सुविधाएं नहीं दे रहे हैं. उनका कहना है कि टांगरी में पानी कम होने के बावजूद भी यहां अभी भी कई फ़ीट पानी है.

'कैसे पूरा कर पाएंगे पीएम मोदी का सपना'

उनका कहना है कि वे लेबर को तो पूरी तनख्वाह देते है लेकिन उनका नुकसान हो रहा है ऐसे में हम पीएम मोदी का सपना मेक इन इंडिया को कैसे पूरा कर पाएंगे. वही एक महिला इंडस्ट्रीलिस्ट ने बताया कि वे जैसे तैसे आज फैक्ट्री में पहुंची है लेकिन ताले टूटे हुए पाए गए.

हर सम्भव मदद की जा रही है- प्रशासन

अंबाला प्रशासन की अगर बात करें एसडीएम विनेश कुमार का कहना है कि अभी हालात कंट्रोल है, टांगरी का पानी आसपास की कॉलोनियों में गया था वहां पर फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है कुछ लोग जो रह गए है उनको भी निकाला जा रहा है. विकास पूरी के लोगों के बारे में उन्होंने कहा कि प्रशासन उनके साथ है उन्होंने हर संभव मदद की जा रही है और समय समय पर वे खुद व उपायुक्त महोदय वहां पर दौरा कर रहे है.

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11,22 में व प्रभु प्रेम पुरम में ज्यादा पानी है वहां पर भी पम्प कि मदद से निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री एरिया का पानी भी अब टांगरी में डाला जायेगा. उन्होंने बताया कि अभी पानी आने की कोई उम्मीद नहीं है.

Input By : Piush Jain
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget