एक्सप्लोरर

Haryana Politics: टैब बना टेंशन, कांग्रेस के निशाने पर गठबंधन सरकार, किरण चौधरी बोली- ‘झूठी वाहवाही लूटने के बजाय’..

Chandigarh: हरियाणा में तकनीक के जरिए पढ़ाई का स्तर और सुधारने की मंशा से दिए गए टैबलेट अब सरकार के लिए मुसीबत बने है. बच्चों के अभिभावकों की मांग है कि सरकार इन टैबलेट को वापस ले लें.

Haryana News: हरियाणा में सरकारी स्कूल के बच्चों को सरकार ने टैब बांटकर खूब वाहवाही लूटी थी. बच्चे भी टैब पाकर बहुत खुश थे. लेकिन अब इन टैब की वजह से ही सरकार का विरोध होना भी शुरू हो गया है. दरअसल, बच्चों के अभिभावकों की शिकायत है कि बच्चे टैबलेट पर पढ़ाई कम करते है बल्कि गलत एप ज्यादा देखते है. कुछ दिन पहले भी जींद और अन्य जिलों के गांवों के लोगों ने सरकार से अपील की थी वो इन टैब को वापस ले ले. या ऐसी साइट्स और एप पर रोक जिससे बच्चे गलत चीजे ना देख पाए. 

जींद में महिलाओं ने किया विरोध
लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से ना तो इन टैबलेट को वापस ही लिया गया और ना ही गलत साइट्स और एप पर रोक लगी. जिसकी वजह से शुक्रवार को जींद जिले के गांव ढिगाना में महिलाओं ने प्रदर्शन किया. महिलाओं ने सरकारी स्कूल के गेट पर विरोध जताते हुए स्कूल के उपप्राचार्य को 20 टैबलेट लौटा दिए. महिलाओं का कहना था कि टैबलेट में बच्चे पढ़ाई कम करते हैं और गलत एप ज्यादा देखते हैं. जिसकी वजह से वो पढ़ाई में कमजोर होते जा रहे है. टैबलेट पर बच्चे सारा दिन गेम्स भी खेलते रहते हैं.

‘टैब नहीं टेंशन है ये’
टैब के विरोध को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है. किरण चौधरी ने ट्वीट कर लिखा- टैब नहीं टेंशन है ये, बच्‍चे भी परेशान, अभिभावक भी परेशान, शिक्षक भी परेशान। ये टैब है या टेंशन?  शिक्षक कह रहे हैं पोर्टल ठप रहता है, नेटवर्क नहीं आता, अभिभावक कह रहे हैं बच्‍चे पढ़ने की बजाय गलत एप प्रयोग कर रहे हैं. स्‍कूलों को डिजिटल करने की झूठी वाहवाही लूटने के बजाय, शिक्षक, सुविधाएं और बेहतर शिक्षा का इंतजाम करे गठबंधन सरकार.

यह भी पढ़ें: Chandigarh: नशा तस्करों के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल को दिया ये निर्देश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget