एक्सप्लोरर

पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही सुखबीर सिंह बादल ने क्यों दिया इस्तीफा, जानें क्या हैं मायने?

Sukhbir Singh Badal Resigns: सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे पर शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि ये एक रूटीन प्रक्रिया है. हालांकि इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Sukhbir Singh Badal Resigns: शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार (16 नवंबर) को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा सौंपा है और इस्तीफे को लेकर वर्किंग कमेटी की सोमवार को होने वाली बैठक में चर्चा होगी. लेकिन सवाल ये है कि दिसंबर में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले ही उन्होंने ये फैसला क्यों लिया.

दरअसल, सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पार्टी के अंदर ही सुखबीर बादल के खिलाफ बगावती आवाजें उठ रहीं थी. पार्टी के कुछ नेताओं ने तो सुखबीर बादल को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने की मांग को लेकर जून महीने में मोर्चा खोल दिया था और शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर नाम से एक अभियान भी चलाया है.

हालांकि पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि ये एक रूटीन का काम है क्योंकि दिसंबर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होना है इसलिए सुखबीर बादल ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है.

दिसंबर में हैं चुनाव
हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी से बगावती गुट जो सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग कर रहा था वो गलत थे क्योंकि आज भी पार्टी के अधिकांश नेता सुखबीर बादल के नेतृत्व में विश्वास जताते हैं. उन्होंने कहा है कि दिसंबर में पार्टी अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में कोई भी पार्टी नेता हिस्सा ले सकता है जिनमें सुखबीर सिंह बादल भी हैं.

अकाल तख्त साहिब ने किया हुआ है तनखाहिया
सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने पहले ही तनखाहिया घोषित कर रखा है और उनको सजा का ऐलान होना अभी बाकी है। सुखबीर बादल ने पिछले दिनों श्री अकाल तख्त साहिब पर जाकर एक अर्जी भी दी थी जिसमे उन्हें जल्दी से सजा लगाने की मांग की गई थी क्योंकि सजा पूरी किए बिना वे सामाजिक और राजनीतिक कामों में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। 

बलविंदर सिंह हैं कार्यकारी अध्यक्ष
शिरोमणि अकाली दल ने हाल ही में वरिष्ट नेता बलविंदर सिंह भुंदड़ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया है. अब देखना यही ही कि क्या अकाली दल में आने वाले दिनों में नेतृत्व परिवर्तन होगा या फिर सुखबीर बादल एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष बनेंगे. पंजाब के प्रमुख क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल की अंदर की राजनीति पर आने वाले दिनों में इसका प्रभाव दिखेगा. अकाली दल के अंदर चले इस घमासान का पंजाब की राजनीति पर भी असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कौन होगा नया चीफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget