एक्सप्लोरर

Punjab Election: सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव के बाद हो जाएगा सफाया

Punjab Election 2022: सुखबीर सिंह बादल का आरोप है कि कांग्रेस ने लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया. सुखबीर सिंह बादल ने अमरिंदर सिंह पर भी धोखा देने का आरोप लगाया.

Punjab Election 2022: पंजाब में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की वजह से राज्य का सियासी पारा बढ़ा हुआ है. शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने दावा किया है कि अपने चुनावी वादों से मुकर जाने के कारण सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ पंजाब में सत्ता विरोधी मजबूत लहर है. सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का राज्य की सियासत से सफाया हो जाएगा. 

सुखबीर सिंह बादल  ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह पर स्वयं को आम आदमी दिखाने की कोशिश करके नाटक करने का आरोप लगाया. अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि केवल उनका दल ही अपने वादों को निभाता है. उन्होंने दावा किया राज्य का विकास कांग्रेस के पिछले साढ़े चार साल के शासन में रुका हुआ है.

बादल ने कई विधानसभा क्षेत्रों के अपने दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी मजबूत लहर है. लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं. बादल ने कहा कि कांग्रेस किसानों का पूरा कर्ज माफ किए जाने समेत अपने चुनावी वादों से मुकर गई.

अमरिंदर सिंह पर लगाया धोखा देने का आरोप

सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''करीब पांच साल से कोई मुख्यमंत्री नहीं है. कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया. लोगों को यह नहीं लगा था कि उनके साथ धोखा होगा क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले गुटका साहिब की झूठी शपथ ली थी और बड़े-बड़े वादे किए थे.''

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सुखबीर सिंह बादल काफी एक्टिव हैं. सुखबीर सिंह बादल की पार्टी अब तक 88 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. सुखबीर सिंह की पार्टी बीएसपी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतर रही है.

Haryana News: रणदीप सुरजेवाला ने बोला बीजेपी सरकार पर हमला, सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget