एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2023: 'कायदे में रहो या बर्बादी के लिए तैयार हो जाओ', पंजाब सरकार की ‘दुश्मनों’ को चेतावनी

कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई सरकार की तरफ से वित्त मंत्री चीमा ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान पंजाब के दुश्मनों को कायदे में रहने या बर्बादी के लिए तैयार हो जाने की चेतावनी दी.

Punjab Budget: पंजाब में एक खालिस्तान समर्थक उपदेशक के समर्थकों द्वारा अजनाला पुलिस स्टेशन की घेराबंदी करने के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को ‘पंजाब के दुश्मनों’ को कायदे में रहने या बर्बादी के लिए तैयार हो जाने की चेतावनी दी. यह चेतावनी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य विधानसभा में बजट भाषण के दौरान दी. चीमा ने यहां पंजाब विधानसभा में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का कुल 1.96 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. 

कानून-व्यवस्था के लिए 10,523 करोड़ का बजट
अपने पहले पूर्ण बजट में आम आदमी पार्टी सरकार ने कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए 10,523 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, जो पिछले साल से 11 प्रतिशत ज्यादा हैं. वित्त मंत्री चीमा ने कहा  कि कुछ बुरी ताकतें हमारे सीमावर्ती जिले में शांति व्यवस्था को भंग करने का मौका ढूंढती रहती हैं। पूर्व में ऐसे प्रयासों को हमारी बहादुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है. उन्होंने कहा अपनी सरकार की तरफ से मैं पंजाब के दुश्मनों को कायदे में रहने की चेतावनी देता हूं अन्यथा सरकार उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेगी. 

कानून-व्यवस्था को लेकर घिरी सरकार
पंजाब की सत्तारूढ़ ‘आप’ सरकार राज्य में ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था’ को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. वित्त मंत्री चीमा ने हालांकि अमृतसर के पास अजनाला की घटना का उल्लेख सीधे नहीं किया. गौरतलब है कि 23 फरवरी को चरमपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थक एक पुलिस थाने में जबरन घुस गए और उन्होंने अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा करने के लिए पुलिस पर दवाब बनाया. इस दौरान पुलिस के साथ अमृतपाल के समर्थकों की झड़प भी हुई जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. बाद में, पुलिस ने तूफान को यह कहते हुए रिहा कर दिया कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. घटना के बाद से विपक्षी दल लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे है.  

यह भी पढ़ें: Punjab Budget 2023: ईंट भट्ठों में 'कोयले' की जगह 'पराली' का होगा इस्तेमाल, 1 मई से लागू होगा नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget