एक्सप्लोरर

CM भगवंत मान का कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज, 'आज आपको नशा तस्करों के...'

Bhagwant Mann News: बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की थी. इसी के बाद सीएम भगवंत मान ने कैप्टन को घेरते हुए हमला बोला.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा तस्करी के मुद्दे पर बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है. कैप्टन ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को गलत बताया था. इसी पर सीएम भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा कि कैप्टन साहब, आज आपको नशा तस्करों के मानवाधिकारों की चिंता हो रही है. जब आपके और आपके भतीजे के शासन में लोग तड़प-तड़प कर मर रहे थे और उस वक्त आप महफिल जमा रहे थे.

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे लिखा, ''अब पंजाब आप सभी के दोहरे चेहरों को जान गया है, लेकिन दुर्भाग्य से बहुत कुछ खोने के बाद. बीजेपी अब आपके बयान को व्यक्तिगत बताकर अपना पल्ला झाड़ लेगी. गुटका साहिब जी की शपथ कहां गई?''

मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई की कैप्टन ने की थी निंदा 

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था और इसकी आलोचना की थी. शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग केस में 25 जून को गिरफ्तारी हुई थी.

  • कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की थी.
  • 25 जून को बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया गया था
  • पंजाब विजिलेंस की टीम ने ये कार्रवाई 'युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत की थी.

पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके अमृतसर स्थित घर से गिरफ्तार किया था. विजिलेंस की टीम ने पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े 9 ठिकाने शामिल थे. नशा विरोधी अभियान के तहत पंजाब पुलिस और विजिलेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान ये एक्शन लिया गया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget