एक्सप्लोरर

IAS Dharmendra Singh Arrested: 1 करोड़ की रिश्वत के आरोप में अब इस IAS अफसर पर गिरी गाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Faridabad: एसआईटी और फरीदाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान के तहत रिश्वत और धोखाधड़ी के मामले में IAS धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. आईएएस धर्मेंद्र सिंह हरियाणा भवन दिल्ली में कार्यरत्त था.

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 2012 बैच के IAS धर्मेंद्र सिंह को 1 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. IAS धर्मेंद्र सिंह पर 2022 में सोनीपत में म्यूनिसिपल कमिश्नर रहने के दौरान रिश्वत लेने का आरोप है. आईएएस धर्मेंद्र सिंह एचसीएस से आईएएस बना था और अभी फिलहाल हरियाणा भवन दिल्ली में कार्यरत्त था. आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र सिंह को एसआईटी और फरीदाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया.

साल 2022 के दौरान दर्ज हुई थी शिकायत
नई दिल्ली के रणजीत नगर निवासी ललित मित्तल ने साल 2022 में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. ललित मित्तल ने अपनी शिकायत में बताया था कि पंकज गर्ग, आरबी शर्मा और जेके भाटिया नाम के लोगों ने उन्हें नगर निगम में सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा दिया था. इसके लिए 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत भी ली गई थी. इन लोगों के द्वारा ललित मित्तल को बताया गया था कि रिश्वत की रकम उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई है. इसके बाद कोई सरकारी टेंडर उसे नहीं मिला तो उसने शिकायत दर्ज करवाई.

मामले की जांच कर रही थी एसआईटी
ललित मित्तल की शिकायत के बाद इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया. जांच के दौरान एसआईटी ने पाया कि धर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम में संयुक्त आयुक्त रहते हुए रिश्वत ली थी. इसके सबूत भी एसआईटी को मिल गए. जांच के दौरान एसआईटी के सामने एक और घोटाले की बात सामने आई.  आईएएस धर्मेंद्र सिंह ने एक इमारत के निर्माण में 57 करोड़ के टेंडर की राशि को बढ़ाकर 87 करोड़ रुपए कर दिया था. गलत तरीके से टेंडर की राशि को बढ़ाया गया था. जांच पूरी होने के बाद एसआईटी ने सरकार से आईएएस की गिरफ्तारी की अनुमति मांगी और सोमवार को आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा में 44 तो पंजाब में 43 पार पहुंचा पारा, IMD ने बारिश के साथ तूफान का अलर्ट किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget