एक्सप्लोरर

Moose Wala Murder Case: गाड़ी में मिली रसीद ने ऐसे पहुंचाया Sidhu Moose Wala हत्याकांड के आरोपियों तक, पढ़ें पूरी खबर

Sidhu Moose Wala Murder Case: मूसेवाला हत्यकांड में इस्तेमाल हुई गाड़ी में मिली पेट्रोल पंप की रसीद से पुलिस को चार आरोपियों का पता चला है.

Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ियों में से एक में तेल की रसीद मिली, जिससे पुलिस ने अपराध में शामिल चार निशानेबाजों की पहचान की है. मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से करीब दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस को यह सफलता मिली है. 

'द ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा पहचान किए गए आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. न ही आधिकारिक तौर पर हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है. पहचाने गए चार में से दो शूटर पहले से ही दिल्ली पुलिस द्वारा पहचाने गए आठ आरोपियों की सूची में हैं.

पंजाब पुलिस के अनुसार चारों शूटरों में प्रियव्रत और अंकित दोनों सोनीपत के थे. वहीं मोगा के मनु कुश और अमृतसर के जगरूप सिंह उर्फ ​​रूपा हैं. इनमें से प्रियव्रत और जगरूप की तस्वीरें पहले से ही दिल्ली पुलिस के हवाले से सोशल मीडिया पर थीं.

दरअसल इस तेल की रसीद को एक बोलेरो कार से बरामद किया गया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था. एडीजीपी एजीटीएफ ने कहा कि बाद में इसे घटना स्थल से लगभग 13 किलोमीटर दूर ख्याला गांव के पास छोड़ दिया गया था. 

29 मई को दो व्यक्तियों- गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ अज्ञात लोगों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए एडीजीपी (एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स-एजीटीएफ) की देखरेख में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. मामले में एक महत्वपूर्ण सुराग हरियाणा के फतेहाबाद में एक पेट्रोल पंप की 25 मई की रसीद की बरामदगी थी.

ये भी पढ़ें-

Punjab: 'अग्निपथ' भर्ती योजना पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- यह अलग-अलग रेजीमेंट्स के लिए मौत की घंटी जैसा

Punjab To IGI Airport: पंजाब से IGI एयरपोर्ट के लिए आज से मिलेंगी लग्जरी बसें, मान-केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget